{"_id":"30f464316fa436fab03b7fd760934437","slug":"injured-from-monkey-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बंदरों के झुंड ने दौड़ाया, सात लोग घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों के झुंड ने दौड़ाया, सात लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुरक्षेत्र के जवाहर नगर (उत्तरी) में रविवार की शाम बंदरों के झुंड ने धमाचौकड़ी कर कई लोगों को दौड़ाया। बंदरों के हमले में मोहल्ले के सात लोग जख्मी हो गए हैं।
दहशत इतनी रही कि एक घंटे तक लोग अपने अपने घरों में कैद रहे। बता दें कि घाटमपुर क्षेत्र के कई मोहल्लों में बंदरों का आतंक है।
घाटमपुर क्षेत्र में रविवार की शाम 5:30 बजे बंदरों के एक झुंड ने मोहल्ला जवाहर नगर उत्तरी (बस स्टाप के पीछे) एक जगह बैठी महिलाओं के ऊपर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से महिलाएं घबराकर इधर-उधर भागीं।
बंदरों के हमले में शक्ति अवस्थी, शिखा तिवारी, शीला अवस्थी, श्यामा गुप्ता, प्राची और छोटी संखवार सहित सात लोग घायल हुए। जबकि कुछ लोग बंदरों के दौड़ाने से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
कस्बा निवासी शिव दुलारे लाल बाजपेई, गोविंद नारायण शुक्ला, राकेश गोस्वामी, रामप्रकाश सोनी, श्यामबाबू संखवार, राजू शुक्ला, राजकरन सचान और उदय नारायन संखवार ने बताया कि जवाहर नगर (उत्तरी), अशोक नगर, सदर बाजार, आछी मोहाल, इंदिरा नगर और कूष्मांडा नगर सहित अन्य मोहल्लों में बंदरों के झुंड दिनभर धमाचौकड़ी मचाते रहते हैं।
बता दें कि मोहल्ला जवाहर नगर पश्चिमी में भी कई लोग बंदरों के हमले का शिकार बने थे। सदर बाजार निवासी सुरेश सोनी ने बताया कि बंदरों के हमलों से बचने के लिए उन लोगों ने घरों के आंगन और दरवाजों में जालियां लगवाई हैं।
बंदरों के अलग-अलग झुंड और उनके इलाके भी बंटे हुए हैं। कोतवाली और रोडवज बस स्टाप के आसपास रहने वाले बंदर राहगीरों को अपना शिकार बनाते हैं। उनके हाथों में खाने का सामान और फल देखते ही छीनकर भाग जाते हैं।