{"_id":"5a4938854f1c1b8e698c4c46","slug":"increased-cold-wave","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ा शीतलहर का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ा शीतलहर का प्रकोप
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
ठंड से बचने के लिए झुंड में बैठे बंदर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह भर से जारी शीतलहर ने रविवार को भी अपना प्रकोप जारी रखा। कोहरे व गलन के कारण दोपहर तक लोग घरों में ही दुबके रहे। पूरा दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए।
रविवार को कोहरे के चलते सुबह 10 बजे तक अंधेरे का मंजर रहा। सड़कों पर वाहन चालक दिन में हेडलाइट जलाकर धीमे-धीमे वाहन चलाते रहे। दोपहर में भी सड़कों पर दोपहिया वाहन चालक जहां पर भी अलाव देखते वहीं रुक कर तापने लगते।
पूरे दिन कोहरे का प्रभाव नहीं छटा। शाम ढलने तक फिर कोहरे की चादर छा गई। वहीं फसलों और घास पर पाला का प्रभाव दिखाई दिया। जिसमें बर्फ की पर्त पड़ती दिखाई दी। जिसे देखकर किसानों की परेशानियां बढ़ने लगी।
विज्ञापन
डीघ के केदारसिंह, राजनारायण द्विवेदी, मोहम्मदपुर के साकेत यादव, महेंद्रसिंह, कैलई के अबरार, जलालपुर के संतोष सचान, घार के बटेकृष्ण मिश्र, विनीत त्रिपाठी, शेरपुर के उपेंद्र सिंह यादव, सिंगरसीपुर के राजनारायण सिंह यादव, देवराहट के ध्रुवलाल प्रजापति, जलपुरा के धर्मेंद्रसिंह यादव, दौलतपुर के कृष्णगोपाल ने बताया कि यही हालात रहे तो तिलहन की फसल पाला से प्रभावित हो जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि इस शीतलहर में मवेशियों की सुरक्षा करना भी कठिन हो गया है।