फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Increase the storage capacity of the labor movement

श्रमदान करके जल संग्रहण क्षमता बढ़ाने की मुहिम

Thu, 05 May 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Thu, 05 May 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
जिले के प्राचीन औनहां तालाब को पुराना स्वरूप दिलाने की मुहिम को लेकर सबल अन्नदाता समूह से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता व ग्रामीण बुधवार को श्रमदान शुरू किया। करीब ढाई सैकड़ा सामाजिक कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने गंगा जल को हाथ में लेकर तालाब को बचाने का संकल्प लिया। इसके बाद फावड़ा व तसला लेकर मिट्टी खुदाई में जुट गए। तालाब के पानी को रोकने के लिए बनाए गए एक बंधे को तोड़कर सांकेतिक रूप से आंदोलन को गति दी।
विज्ञापन


सबल अन्नदाता समूह से जुड़े प्रो. सर्वेश प्रताप सिंह, उमाकांत मिश्र, गणेश तिवारी, राजन, मनोज गोयल, डा. साधना सिंह, शशि माथुर आदि कानपुर से बुधवार को औनहां श्रमदान सेवा के लिए पहुंचे। यहीं पर इंडिया वाटर समूह के अनिल सिंदूर ने वर्तमान समय में जल संरक्षण के महत्व को ग्रामीणों को बताया। डा. साधना सिंह ने पानी के अभाव में महिलाओं को हो रही परेशानियों और बीमारियों पर प्रकाश डालकर जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


प्रो. सर्वेश प्रताप सिंह ने बताया कि तालाब बचाने के लिए उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रशासन को एक सप्ताह का समय दिया गया है। इस दौरान तालाब सीमांकन करा दिया जाएगा। ऐसा न होने पर वह लोग मंडलायुक्त कानपुर से मिलकर 10 बीघा तालाब को सामाजिक संगठनों के सहयोग से श्रमदान के जरिए खुदवाकर गहरा करेंगे। साथ ही तालाब को मत्स्य पालन के लिए दिए गए पट्टों का निरस्तीकरण कराने के लिए लड़ाई भी शुरू करेंगे। श्रमदान के दौरान प्रधान वीरेंद्र तिवारी, आशुतोष त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed