{"_id":"58f51e244f1c1beb02471e00","slug":"illegal-mining-caught-in-kutchi-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुच्छी गांव में पकड़ा अवैध खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुच्छी गांव में पकड़ा अवैध खनन
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Tue, 18 Apr 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
अकबरपुर कोतवाली में खड़ा पकड़ा गया ट्रैक्टर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय लोगों की सूचना पर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कुच्छी गांव में चल रहे अवैध खनन को डायल 100 पुलिस ने पकड़ लिया। मौके से मिट्टी लदे एक ट्रैक्टर व चालक को हिरासत में लिया गया है। डायल 100 ने अकबरपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
अकबरपुर तहसील क्षेत्र के मुरीदपुर, कुच्छी, लालपुर, दरगवां आदि गांव खनन के मामले में चर्चित रहे हैं। सोमवार को ग्रामीणों ने डायल 100 को खनन किए जाने की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक मिट्टी लदे ट्रैक्टर को चालक अजीत पुत्र रामऔतार निवासी मैरखपुर सहित पकड़ लिया।
डायल 100 टीम के एचसी राजेंद्र सिंह, दिलीप सिंह व अनिल ने बताया कि कुच्छी गांव स्थित टावर के पास श्रीराम के खेत में खनन हो रहा था। पुलिस देखकर मजदूर भाग गए। इसके बाद डायल 100 ने ट्रैक्टर एवं चालक को कोतवाली के सुपुर्द कर दिया। कोतवाल अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को अवैध खनन के आरोप में सीज कर दिया गया है। वहीं, चालक को पूछताछ को छोड़ दिया गया।