फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Illegal liquor factory caught in tuberose of Umri

उमरी के नलकूप में पकड़ी अवैध शराब फैक्ट्री

Sun, 24 Dec 2017 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 24 Dec 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
Illegal liquor factory caught in tuberose of Umri
उमरी गांव निवासी बैजनाथ सचान के नलकूप पर छापा मारने वाली आबकारी की टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आबकारी की टीम ने शनिवार को उमरी गांव में छापा मारकर खेतों में लगे निजी नलकूप की कोठरी में अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ी। मौके से बड़ी मात्रा में शराब, स्प्रिट, खाली शीशियां और पैकिंग मशीन भी बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन


आबकारी निरीक्षक संजय विद्यार्थी की अगुवाई में टीम के सदस्यों ने उमरी गांव निवासी बैजनाथ सचान के खेतों पर बने निजी नलकूप में छापा मारा। टीम आने की भनक लगते ही वहां मौजूद लोग खेतों के रास्ते भाग निकले। टीम नलकूप की कोठरी के भीतर पहुंची तो वहां का नजारा देख दंग रह गई।
विज्ञापन


मौके पर दो पीपों में करीब 100 लीटर केरेमल युक्त स्प्रिट, निर्मित देशी शराब की 775 भरी शीशियां, माधुरी और करीना ब्रांड शराब के नकली रैपर और होलोग्राम, प्लास्टिक की शीशियां, पैकिंग मशीन और गत्ते भी मिले। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि टीम में उनके अलावा कु.नेहा, कुलदीप दिनकर, अमित कुमार और अन्य सहयोगी शामिल रहे। आरोपी बैजनाथ सचान एवं अन्य के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed