फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   If you do not accept demand, then you will adopt the path of agitation.

मांगे न मानीं तो अपनाएंगे आंदोलन का रास्ता

Wed, 11 Jul 2018 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 11 Jul 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
If you do not accept demand, then you will adopt the path of agitation.
कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन करते लेखपाल।
कानपुर देहात। सरकार के सख्त रुख के बाद भी मंगलवार को लेखपालों का धरना जारी रहा। कलक्ट्रेट परिसर में धरना दे रहे लेखपाल शासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। वहीं सरकार पर उनकी आवाज को दबाने का आरोप लगाया। लेखपालों के धरने से राजस्व कार्यों के साथ ही आय, जाति निवास सहित अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं।  
विज्ञापन


वेतन उच्चीकरण, वेतन विसंगति, पेंशन विसंगति, भत्तों में बढ़ोतरी, आधार भूत सुविधाएं एवं संसाधन जैसी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपाल करीब एक सप्ताह से धरना दे रहे हैं। कार्य बहिष्कार के साथ धरने पर बैठे लेखपालों से राजस्व सहित आय, जाति, निवास जैसे कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं स्कूल, कालेज खुलने पर विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर रहे हैं, लेकिन प्रमाण पत्र न मिलने से उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शासन के सख्त रुख के बाद भी मांगों पर अड़े लेखपाल करीब एक सप्ताह से धरने पर बैठे हैं जबकि कलक्ट्रेट परिसर में धरने के दूसरे दिन मंगलवार को लेखपालों ने शासन पर उनकी आवाज दबाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


संगठन के जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार दीक्षित ने बताया कि उनकी जायज मांगों को सरकार की ओर से दरकिनार किया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी न होने तक धरना अनवरत जारी रहेगा। इसके बाद भी यदि हमारी मांगे नहीं मानी जाती है तो अन्य संगठनों को साथ लेकर लेखपाल आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। इस व वहीं, शासन के निर्देश के बाद भी धरने पर डटे लेखपालों के विरुद्ध जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को अकबरपुर तहसील के 20 लेखपालों को एसडीएम ने नोटिस जारी कर बर्खास्तगी के चेतावनी दी है। इससे लेखपालों में हडकंप की स्थिति है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कलक्ट्रेट परिसर में धरना दे रहे अकबरपुर तहसील अध्यक्ष सुधीर दुबे, महामंत्री राजाबाबू कटियार, कृष्ण मुरारी, गणेश शंकर, अजय वर्मा, प्रशिक्षु लेखपाल कल्पना गौतम, प्रेम चंद्र, रितेश तिवारी, श्रवण कुमार, गिरजेश कुमार, दिशू मिश्रा, चिरंजीत श्रीवास्तव, सचिन कुमार, वरूण कटियार, विजय प्रताप सिंह, धर्मेंद्र, विकास, अभिषेक, संदीप, पूजन देवी आदि को एसडीएम परवेज अहमद ने नोटिस जारी कर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी के साथ ही बर्खास्तगी का अल्टीमेटम दिया है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed