{"_id":"576459324f1c1be53811d112","slug":"ht-line-was-hit-by-a-dumper-driver-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन की चपेट में आया डंपर, चालक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन की चपेट में आया डंपर, चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डंपर में बेल्डिंग करवाने गए चालक की एचटी लाइन का करंट लग जाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मोहल्ला दारागंज, कसबा व थाना जहानाबाद (फतेहपुर) निवासी धर्मेंद्र उर्फ रामगोपाल सैनी (36) सजेती के एक ट्रांसपोर्टर के यहां डंपर चालक था।
शुक्रवार की सुबह वह कसबे के ही बिहारेश्वर मंदिर के निकट दुकान में डंपर खड़ा करके उसमें बेल्डिंग कार्य करवा रहा था। ट्रक के गुल्ले में बेल्डिंग करवाने के लिए चालक ने जैसे ही डंपर का हाइड्रोलिक सिस्टम ऊपर उठाया। तभी वह, रोड के किनारे झूल रहे 11 हजार केवीए (एचटी लाइन) के तारों में छू गया।
तारों के छूते ही डंपर में करंट फैल गया। बचने के लिए चालक सीट से नीचे कूद गया। लेकिन, तब तक करंट की चपेट में आ जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस में लादकर सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया गया, जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष आद्याप्रसाद वर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।