{"_id":"590e29ba4f1c1beb4144128a","slug":"hihgway-cut-closed-in-kanpur-dehat","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएआई ने बंद कराया भड़पुरा मोड़ का अवैध कट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएआई ने बंद कराया भड़पुरा मोड़ का अवैध कट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
हाइऱ्ईवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुंगीसापुर के शनिवार को कस्बे के भड़पुरा मोड़ पर बने जानलेवा अवैध कट को हाइवे प्रशासन ने बंद करा दिया। लोगों के लिए काल बन चुके अवैध कट बंद होने पर कस्बा व आस-पास के लोगों ने खुशी जताई है। बता दें कि हाईवे पर बने अवैध कट के खिलाफ अमर उजाला ने अभियान चला रखा है।
मुंगीसापुर कस्बे के पास भड़पुरा मोड़ पर बने अवैध कट से अब तक कई जिंदगी काल के गाल में समा गई थीं। हादसे में कई लोग अपंग हो चुके हैं। भड़पुरा ग्राम प्रधान राजकुमार कटियार व अन्य लोगों ने अवैध कट बंद कराने की शिकायत हाइवे प्रशासन से की थी।
अमर उजाला ने अवैध कट को बंद कराने के लिए मुहिम चलाई थी। कई बार खबरों का प्रकाशन कर अफसरों को जगाया। जिसे गंभीरता से लेते हुए शनिवार को हाइवे प्रशासन ने भड़पुरा अवैध कट को बंद कर दिया। किसी प्रकार के व्यवधान से निपटने के लिए चौकी प्रभारी केपी सिंह पुलिस बल के मौजूद रहे। हाइवे के मेंटिनेंस इंचार्ज जेजे सिंह ने बताया कि अवैध कट को पत्थर डाल कर कट बंद कराया गया है। जल्द ही तार बंधवाकर स्थाई रूप से बंद कर दिया जाएगा।