फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   High speed truck collides with Marie in Tempo, fifteen injured

तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में मारी टक्कर, पंद्रह घायल

Sat, 19 May 2018 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 May 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
High speed truck collides with Marie in Tempo, fifteen injured
घायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सजेती कसबे के हमीरपुर रोड पर शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरी टेंपो में टक्कर मार दी और भाग निकला। टेंपो रोड किनारे खड्ड में जा गिरा। हादसे में चालक समेत पंद्रह लोग घायल हुए। इनमें सीएचसी से तीन को कानपुर रेफर किया गया है। जबकि, अन्य का स्थानीय स्तर पर इलाज किया गया।
विज्ञापन


सजेती थानाक्षेत्र के अलियापुर गांव का रहने वाला धीरेंद्र सिंह (35) टेंपो चालक है। शुक्रवार की शाम वह घाटमपुर से सवारियां लेकर हमीरपुर जा रहा था। टेंपो पर महिलाओं और बच्चों समेत कुल 18 लोग सवार थे। जैसे ही गुजेला गांव के डोहरू मोड़ के सामने पहुंचा। तभी, पीछे से तेज रफ्तार में निकला ट्रक टेंपो में बगल से टक्कर मारता चला गया। ट्रक की टक्कर से टेंपो पलटकर खड्ड में जा गिरा।
विज्ञापन


जानकारी होने पर गुजेला गांव के लोग दौड़े और टेंपो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पीएनसी की एंबुलेंस से उनको तत्काल सीएचसी
घाटमपुर पहुंचाया गया। घायलों में टेंपो का चालक धीरेंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह (60) निवासी हमिरामऊ (सजेती), सीता (35) उसकी पुत्री महक (4), जुबेदा (70), प्रीती (26), सीता (38) पत्नी अमर चंद्र उसके बच्चे मोहित, अमित, अभय, शिवम और लक्ष्मी और जुग्गीलाल (55) सभी निवासी कसबा जहानाबाद (फतेहपुर) समेत कुल पंद्रह लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों ने टेंपो चालक और दो अन्य को कानपुर रेफर किया है। जबकि, अन्य घायलों को स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद छुट्टी दे गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




...बेलगाम रफ्तार बनती काल
घाटमपुर। कानपुर-सागर राजमार्ग पर हजारों की संख्या में चलने वाले ट्रक बेलगाम रफ्तार से चलते हैं। जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। मार्ग पर कसबा घाटमपुर से लेकर दुर्गादेवी मोड़ तक तकरीबन दस ऐसे प्वाइंट हैं जहां पर अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। इनमें स्योंदी-ललईंपुर, गुजेला, हमिरामऊ, अनूपुर मोड़ और दुर्गादेवी मोड़ हादसों के लिए कुख्यात हैं। गांववालों ने बताया कि जल्दी पहुंचने के चक्कर में मौरंग-गिट्टी ढोने वाले ट्रक और डंपर के चालक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं जिससे हादसे होते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed