फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   High speed tractor kills Mari in collision, seven injured

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टेंपो में मारी टक्कर, सात घायल

Fri, 18 Aug 2017 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Aug 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
High speed tractor kills Mari in collision, seven injured
हादसा - फोटो : अमर उजाला
 कोतवाली क्षेत्र के मूसानगर रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से आ रही टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार सात लोग घायल हो गए। सीएचसी से तीन घायलों को कानपुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना सजेती के रामपुर गांव निवासी निखलू (25) टेंपो में सवारी भरकर मूसानगर (कानपुर देहात) जा रहा था। दोपहर में जैसे ही मुगल रोड स्थित रूपनगर (घुघुवा) गांव के आगे पहुंचा, सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने उसमें टक्कर मार दी। इससे टेंपो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक समेत टेंपो में बैठी सवारियां घायल हो गईं। इधर, ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने टेंपो में फंसी सवारियों को बाहर निकाला। यूपी 100 की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सात घायलों को सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया।
विज्ञापन


इनमें लालजी अंगारा (60), राधेश्याम (58), रामवती (50) पत्नी रामेंद्र, छोटू (20) पुत्र रमेश व जगत बाबू (21) पुत्र लालमन सभी निवासी ग्राम बदले-सिमनापुर थाना सजेती के अलावा टेंपो चालक निखलू (25), रूपनगर (घुघुवा) क्रांती (40) पत्नी निर्भय शामिल हैं। सीएचसी से तीन घायलों को कानपुर रेफर किया गया है। वहीं, अन्य घायलों को सीएचसी से मरहम पट्टी के बाद उनके घर भेज दिया गया। इनमें टेंपो चालक की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रेन की खिड़की के एंगल ने किया वद्धा को घायल
घाटमपुर। कस्बा स्थित रेलवे स्टेशन पर अपनी रिश्तेदार को छोड़ने गई एक वृद्धा ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गई। सीएचसी से उसे कानपुर रेफर किया गया है। कस्बे के मोहल्ला कोटद्वार निवासी हलीमा बानो (55) पत्नी मो. कमाल गुरुवार सुबह अपनी एक रिश्तेदार को रेलवे स्टेशन छोड़ने गई थी। ट्रेन में बैठाने के बाद वह प्लेटफार्म किनारे खड़ी हो गई। थोड़ी देर बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई तो हलीमा बानो अपनी रिश्तेदार महिला को हाथ हिलाकर विदाई देने के चक्कर में किनारे पहुंच गई। तभी, ट्रेन की खिड़की का एंगल उसके सिर पर लगा और वह जख्मी हो गई। उसे सीएचसी पहुंचाया गया जहां से डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed