फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Helipad designed for deputy CM

डिप्टी सीएम के लिए बनाया गया हैलीपैड

Wed, 02 May 2018 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 02 May 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
Helipad designed for deputy CM
घाटमपुर कसबे में बनवाया जा रहा हेलीपैड। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के 3 मई को नवनिर्मित तहसील भवन के लोकार्पण और छांजा गांव में रात्रि विश्राम के कार्यक्रम के चलते तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ब्लाक स्तर से लेकर जिले स्तर तक के अधिकारी दिन-रात तैयारियां पूरी करवाने की कवायद करते दिख रहे हैं। मंगलवार की शाम जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह और एसएसपी अखिलेश कुमार ने पहले छांजा गांव और फिर घाटमपुर तहसील का दौरा किया। जबकि, इससे पहले सीडीओ अभिषेक आनंद ने भी दोनों जगहों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया और मातहतों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री के कार से ही घाटमपुर और छांजा गांव आने की संभावना अधिक है। जबकि, वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अधिकारियों के निर्देश पर कसबे के कैप्टन सुखबासी सिंह स्मारक जनता महाविद्यालय परिसर में पक्का हेलीपैड भी बनाया जा रहा है। मंगलवार की दोपहर लोक निर्माण विभाग की टीम हेलीपैड बनवाने की कवायद में डटी थी। जबकि, देर शाम तहसील परिसर में पंडाल लगाने के लिए डीसीएम से सामान उतारा जा रहा था। वहीं, तहसील से सटे कोतवाली भवन की भी रंगाई-पुताई करवा दी गई है।
विज्ञापन


पतारा समाचार प्रतिनिधि के अनुसार छांजा गांव में डिप्टी सीएम की चौपाल, छुन्नी देवी के घर भोजन और परिषदीय विद्यालय में रात्रि विश्राम के कार्यक्रम के चलते गांव की गलियों का कायाकल्प करने के साथ ही दलित बस्ती की साफ-सफाई, अधूरे पड़े शौचालयों का निर्माण, बिजली और पेयजल व्यवस्था को चाक-चौबंद करने का काम युद्धस्तर पर पूरा करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed