फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Har har Mahadev coined in Shiwalyon hurray

शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव का जयघोष

Tue, 09 Aug 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 09 Aug 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Har har Mahadev coined in Shiwalyon hurray
दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़
सावन के तीसरे सोमवार पर भक्तों ने गंगाजल, दूध और बेलपत्र से शिव का अभिषेक किया। सुबह से लेकर देर शाम तक मंदिरों में हर-हर महादेव का जयघोष गूंजता रहा।
विज्ञापन


प्रमुख शिवालयों में श्रंगार के आयोजन हुए। वहीं कई स्थानों पर रुद्राभिषेक भी कराए गए। यमुनापट्टी क्षेत्र के सिधौल गांव स्थित मार्कण्डेयश्वर मंदिर में हमीरपुर की ओर से आने वाले भक्तों ने पहले यमुना नदी में स्नान किया इसके बाद मंदिर में पहुंचकर भोले भंडारी की पूजा की।


वहीं, बिहारेश्वर (अज्योरी), भद्रेश्वर (निबियाखेड़ा), औलियाश्वर (करचुलीपुर), झारखंडेश्वर (पालपुर), मठेश्वरधाम (बिरसिंहपुर), बैजनाथ धाम (पतारा), बाणेश्वर (बरनांव), कालेश्वर (सिमौर), रामेश्वर (नंदना), पातालेश्वर (पतरसा) के शिवालयों में भक्तों की भीड़ जुटी। वहीं, तेजपुर, रतनपुर, भदरस, बिरहर, अमौर, कसबा घाटमपुर के पुराना अस्पताल रोड, कुष्मांडा देवी और चौराहा धर्मशाला के शिवालयों के साथ ही मछैला, असधना, चौबेपुर, बीबीपुर, लालपुर, बौहार, चंवर और परौली गांवों के शिव मंदिरों में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने शिव की पूजा-अर्चना की। रिंद नदी के किनारे बसे बिरसिंहपुर गांव स्थित मठेश्वर धाम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य तन्मय तिवारी और उनके साथियों ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक करवाया। इस मौके पर आयोजित भंडारा और प्रसाद वितरण में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed