{"_id":"57362ced4f1c1bb756919f10","slug":"gum-ridden-followers-of-baba","type":"story","status":"publish","title_hn":"गम में डूबे बाबा के अनुयायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गम में डूबे बाबा के अनुयायी
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Sat, 14 May 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
डेरापुर में सद्गुरु बाबा हरदेव के अनुयायी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। बाबा हरदेव की कनाडा में मार्ग दुर्घटना में मौत की खबर आते ही उनके अनुयायी गम में डूब गए। जिले के विभिन्न कसबों में मौजूद अनुयाइयों ने उन्हें श्रद्धांजलि अपित की। उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
रूरा, रसूलाबाद, सिकंदरा, पुखरांया, अकबरपुर समेत कई कसबों में शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में भी उनके अनुयायी घटना को लेकर जानकारी करने में जुटे रहे। जैसे ही मौत की सूचना की पुष्टि हुई वैसे ही बाबा के अनुयाई गमगीन हो गए।
विज्ञापन
डेरापुर प्रतिनिधि के अनुसार कसबा व आसपास क्षेत्र में सद्गुरु बाब हरदेव के सैकड़ों की तादात में अनुयायी हैं। उनके कानपुर समेत अन्य कसबों में आयोजित कार्यक्रमों में भी वे जाते रहे हैं।
विज्ञापन
बुधवार को डेरापुर में स्थित शाखा परिसर में निरंकार प्रभू का सुमिरण किया गया। अवतार वाणी का पाठ करते हुए शोकसभा आयोजित की गई।
ब्रांच के मुखी रामस्वरूप, जवाहरलाल, रामचंद्र शास्त्री, जगदीश, रणवीर, राम सिंह, पंकज, शोभित, सिमरन, ओशो, संतोष संजय मौजूद रहे।