फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Guest house operator and bridegroom pellet

गेस्ट हाउस संचालक और वधू पक्ष के बीच चली गोली

Sat, 25 Nov 2017 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Nov 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
 Guest house operator and bridegroom pellet
अरौल स्थित गुरुकृपा गेस्ट हाउस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोतवाली क्षेत्र के अरौल कस्बे में वधू पक्ष और गेस्ट हाउस संचालक में बीच नशेबाजी और हनक को लेकर कहासुनी से शुरू हुआ विवाद झगड़े में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों से कई राउंड फायरिंग हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया। शुक्रवार को कोतवाली में दिनभर चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर वापस ली, और मामले की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन

अरौल कस्बे में गुरुकृपा गेस्ट हाउस में गुरुवार की रात क्षेत्र के दलेलपुर गांव से अतुल कटियार पुत्र रामकृपाल की बहन सुमन की घर बारात आई थी। जयमाल की रस्म के बाद वर-वधू के फेरों के चल रहे थे। तभी गेस्ट हाउस संचालक मनोज कुमार ने वधू पक्ष के अतुल और संदीप से शेष बचे किराये की मांग कर दी। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों से बड़ी संख्या में आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ता देख वर-वधू के फेरों के मंत्रोच्चार के मध्य दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई। तभी नशेबाज कुछ युवकों ने जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। एकाएक गोली चलने से वर-वधू पक्ष की महिलाओं, युवतियों में भगदड़ मच गई। शादी समारोह में आए वरिष्ठजनों ने मामले को शांत कराकर सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी।
विज्ञापन


इंसपेक्टर रमेश चंद्र पांडे और अरौल चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों पांच लोगों को हिरासत में लिया।
वधू पक्ष के लोगों ने गेस्ट हाउस संचालक व उनके कर्मियों के विरुद्ध लूट और मारपीट की तहरीर दी। जबकि गेस्टहाउस संचालक ने गोली चलाने और किराया न देने की तहरीर दी। दोनों पक्षों की ओर से भाजपा और आरएसएस के लोगों के हस्ताक्षेप के कारण कोतवाली में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



अरौल स्थित गुरुकृपा गेस्ट हाउस में हुए विवाद में पकड़े गए आरोपियों से हवालात में मिलने जा रहे कस्बा निवासी भाजपा रामजी को पुलिस ने पीट दिया। पिटाई क्षुब्ध रामजी ने सूचना संगठन और आएसएस के जुड़े लोगों को मोबाइल फोन पर दी। इसके बाद पुलिस के विरोध में कई भाजपाई कोतवाली के सामने प्रदर्शन करने लगे। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में भाजपाई और आरएसएस के स्वयंसेवक और अधिवक्ता मौके पर जुट गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुबोध जायसवाल ने युवक को समझाकर शांत कराया। इंसपेक्टर रमेश चंद्र पांडे ने बताया कि बिना परिचय दिए रामजी पहरा पर तैनात सिपाही और हवालात के बाहर मौजूद सिपाही से हनक दिखाकर अंदर घुस रहा था, तभी पुलिस ने कार्यवाई की ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed