फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Greed home dug-in, did not get gold

लालच में खोद डाला घर, नहीं मिला सोना

Wed, 07 Sep 2016 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Sep 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
Greed home dug-in, did not get gold
मुंगीसापुर पुलिस चौकी पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
तांत्रिक के कहने पर सोने के लालच में कस्बे में एक युवक ने अपना घर खोद डाला, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद उसे कुछ भी हासिल नहीं नहीं हुआ। मंगलवार भोर पहर तराजू ले जाते देख युवक की भाभी ने पुलिस को सूचना दे दी। वहीं ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन



कस्बा निवासी निजाम पुत्र कल्लू ने पुलिस को बताया कि वह कुछ दिन पूर्व गुड़गांव निवासी जीतू के संपर्क में आया। जीतू ने बताया कि उसके घर में पूर्वजों की संपत्ति गढ़ी हुई है।
विज्ञापन



इसका पता बताने के एवज में उसने तीन हजार रुपये भी ऐंठ लिए। इसके बाद उसने औडेरी निवासी कथित तांत्रिक रहमत तथा वार्ड नंबर 29 हाजीपुरा, फिरोजाबाद निवासी रफीक शाह वारसी को बुलवा लिया। सारी तंत्र क्त्रिस्याएं निपटाकर तथा पूजन आदि कर सोमवार रात दस बजे उसने खुदाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



चार फीट गहराई तक खुदाई के जब कोई धातु नहीं निकली तो निजाम ने विरोध किया। इस पर उससे तराजू मंगवाकर उसमें मिट्टी भरकर झोले में दे दी और कहा इसी में सोना निकलेगा, लेकिन कुछ नहीं निकला।



इसी दौरान पड़ोस में रह रही भाभी शबनम पत्नी पप्पू जाग गई और उसने पुलिस को सूचना कर दी। इस पर पुलिस सभी को थाने ले आई। वहीं मुख्य आरोपी जीतू भागने में सफल रहा। चौकी प्रभारी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि खुदाई में प्रयुक्त फावड़े, तराजू को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। छानबीन के बाद न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed