फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Government's goal to bring welfare schemes to the characters

कल्याणकारी योजनाएं पात्रों तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य

Mon, 10 Apr 2017 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 10 Apr 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
Government's goal to bring welfare schemes to the characters
आलमपुरखेड़ा में बैठक में शिकायतें सुनते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
आलमपुर खेड़ा गांव में प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने के लिए रविवार को खुली बैठक हुई। बैठक में अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनकर निस्तारण किए जाने की बात कही।
विज्ञापन



जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव लोचन मिश्रा ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता लक्ष्य के अनुरूप लोगों को लाभांवित किया जाना है। पात्र व्यक्तियों का चयन कर योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। गांव में सक्षम व्यक्ति शौचालयों का निर्माण स्वयं कराएं।
विज्ञापन


केशीपुर गांव निवासी फूल सिंह ने कहा कि वह निर्धन व भूमिहीन है। पात्र होते हुए भी उसे आवास के लिए चयनित नहीं किया है। केशीपुर के शेष नारायण ने पेंशन न मिलने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पांच इंडिया मार्का हैंडपंप रिबोर न होने पर खराब पड़े हैं। जलनिगम के सहायक अभियंता ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और खराब पड़े हैंडपंपों को जल्द ठीक कराने का आश्वासन दिया।



जिला प्रोबेशन अधिकारी अवध बिहारी, जिला विकलांग अधिकारी शिव सिंह, बीडीओ सौरभ बर्नवाल, शिव शंकर दुबे, दिनेश पांडेय, प्रधान ओमेंद्र सिंह, विष्णु गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed