फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Got off school, kids waiting

मिला बंद स्कूल, इंतजार करते बच्चे

Tue, 17 Jul 2018 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Tue, 17 Jul 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
Got off school, kids waiting
पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुलही में लटकता ताला दिखाते तहसीलदार।

विज्ञापन
कानपुर देहात। परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की लापरवाही अधिकारियों के निरीक्षण में उजागर हो रही है। सोमवार को रसूलाबाद तहसीलदार ने सात परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। कई स्कूलों में बच्चों से झाडू़ लगवाई जा रही थी तो तहसीलदार ने नाराजगी जता स्वयं स्कूल में झाड़ूू लगाई। बच्चों की उपस्थिति बेहद कम मिली। शैक्षिक स्तर भी कमजोर मिला। उन्होंने स्कूलों की स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट डीएम को भेजी है।  

रसूलाबाद तहसीलदार राजीव उपाध्याय ने सोमवार को सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय व उसी परिसर में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय मुलही का निरीक्षण किया। दोनों स्कूलों में नौ बजे तक शिक्षक नहीं आए थे। यहां 41 बच्चे शिक्षकों के आने का इंतजार कर रहे थे। तहसीलदार ने यहां बाउंड्रीवाल से चढ़कर अंदर जाने के बाद स्कूल का मुख्य गेट खोला और इसके बाद प्रार्थना कराई।
विज्ञापन


इस बीच शिक्षक स्कूल पहुंचे। शिक्षकों ने बच्चों से झाड़ू लगवाना शुरू कर दिया तो उन्होंने नाराजगी जता खुद झाड़ू लगाकर स्कूल का बरामदा साफ किया। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय कृपालपुर का निरीक्षण किया। यहां पंजीकृत 31 में केवल 9 बच्चे मौजूद मिले। प्राथमिक विद्यालय मदारपुर की स्थिति संतोषजनक मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय बिरिया में निरीक्षण के दौैरान बच्चों को झाड़ू लगाते देख वहां भी नाराजगी जता खुद झाड़ू लगाई। यहां शिक्षिका सपना देवी व सुनील कुमार उपस्थित थे। सुनील कुमार ने 12 से 14 जुलाई तक उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर नहीं किए थे जिस पर उन्हें उक्त तिथियों में अनुपस्थित कर दिया गया। प्राथमिक विद्यालय गाऊपुर में पंजीकृत 50 बच्चों में 11 मौजूद मिले।


उच्च प्राथमिक विद्यालय गाऊपुर में पंजीकृत 48 में 12 बच्चे मौजूद मिले। स्कूलों में छात्र संख्या कम मिली तथा बच्चों का शैक्षिक स्तर बेहद कमजोर मिला। तहसीलदार ने बताया कि निरीक्षण आख्या कार्रवाई के लिए डीएम को भेजी गई है। स्कूलों में बड़े पैमाने पर लापरवाही उजागर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed