{"_id":"5abe96854f1c1bba618b493d","slug":"golu-kills-me-if-the-journalist-does-not-kill","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकार की हत्या नहीं करता तो गोलू मुझे मार डालता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकार की हत्या नहीं करता तो गोलू मुझे मार डालता
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
हत्या का आरोपी राजू बहेलिया।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पत्रकार नवीन गुप्ता हत्याकांड के आरोपी शूटर राजू बहेलिया को कस्टडी रिमांड पर लेकर बिल्हौर पुलिस हथियार बरामद करने की कोशिश के साथ ही उससे पूछताछ कर रही है। राजू ने पूछताछ में कहा कि आरोपी ग्राम प्रधान गोलू की चेयरमैन निर्भय सिंह से खुन्नस चलती है। नवीन की भी निर्भय से नहीं बनती थी।
इसलिए गोलू ने एक निशाने से दो शिकार करने की तैयारी की थी। गोलू चाहता था कि वह नवीन की हत्या करा देगा और इस मामले में चेयरमैन फंस जाएगा, तो उसका इलाके में दबदबा बढ़ जाएगा। फिर जो चाहेगा, वह करेगा और कोई रोकने-टोकने वाला नहीं बचेगा। राजू ने बताया कि उसने गोलू के सुपारी देने पर पत्रकार की हत्या की थी। अगर वह ऐसा नहीं करता तो गोलू उसे ही मार डालता।
गुरुवार को कोर्ट ने राजू बहेलिया ने 32 घंटे की कस्टडी रिमंाड दी। शुक्रवार सुबह पुलिस ने राजू को जेल से रिमांड पर लिया। बिल्हौर थाने लाकर उससे नवीन हत्याकांड के तार से तार जोड़ने के लिए पूछताछ की। इंसपेक्टर ने अपने कार्यालय में बिठाकर राजू बहेलिया से 60 सवाल कर उत्तर मांगे। बताया कि नवीन की हत्या के लिए ढाई लाख रुपये की सुपारी गोलू ने दी थी। 50 हजार रुपये एडवांस दिया था। बाकी रकम अभी तक उसे नहीं मिली है। हथियार भी गोलू ने दिए थे। 30 नवंबर 2017 को वारदात के बाद हत्यारोपी कैसे और कहां-कहां गया, इस बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।