{"_id":"59c415d74f1c1b2d688b5c73","slug":"goddess-mata-darshan-performed-by-devotees-in-the-rainy-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमझिम बारिश में भक्तों ने किए देवी मां दर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमझिम बारिश में भक्तों ने किए देवी मां दर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
कूष्मांडा देवी मंदिर में देवी के दर्शन को लगी भक्तों की कतारें।
- फोटो : temple
रिमझिम बारिश के बीच शारदीय नवरात्र पर्व के प्रथम दिन भक्तों ने देवी मंदिरों में मां शैलपुत्री के दर्शन किए। मंदिरों में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह से शाम तक भक्तों ने माता के दर्शन और पूजा-अर्चना की। मंदिरों में देवी के जयकारे गूंज रहे हैं।
गुरुवार को कस्बे के सिद्धपीठ कूष्मांडा देवी मंदिर में दर्शन के लिए भोर चार बजे से भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। सुबह 9 बजे तक सैकड़ों की संख्या में देवी भक्त लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। इसी दौरान रिमझिम बारिश शुरू हो गई। भक्तगण मां के दर्शन करने के लिए लाइनों पर खड़े रहे। मंदिर परिसर की निगरानी के लिए मुख्य जगहों सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और पीएसी का पहरा लगाया गया है। सीओ अजय कुमार और
कोतवाल देेवेंद्र दुबे ने कूष्मांडा देवी मंदिर में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इधर, नवरात्र के प्रथम दिन घरों में कलश स्थापना, देवी भागवत पुराण और दुर्गा शप्तशती के पाठ शुरू हो गए हैं। कन्याभोज, प्रसाद वितरण एवं देवी जागरण के आयोजन भी शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
पतारा प्रतिनिधि के अनुसार प्राचीन देवी मंदिरों में नवरात्र पर्व के मौके पर सजावट करने के साथ ही रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन किए गए हैं। कस्बा स्थित रेलवे स्टेशन के पास बने काली देवी मंदिर में कसबे के एक स्कूल की छात्राओं ने पहुंचकर माता की पूजा-अर्चना की।