फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Given notice to two schools operated without recognition

बिना मान्यता के संचालित दो स्कूलों को दी नोटिस

Fri, 04 Aug 2017 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Aug 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
Given notice to two schools operated without recognition
कालेज - फोटो : अमर उजाला
 कस्बे में गुरुवार को बिना मान्यता के संचालित स्कूलों में डीआईओएस ने छापेमारी की। जानकारी होते ही कस्बे के कई स्कूल संचालक बच्चों की छुट्टी करके खिसक गए। इस दौरान डीआईओएस को दो विद्यालय बिना मान्यता के संचालित मिले। इन स्कूलों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन


बिना मान्यता के संचालित स्कूलों को नोटिस देने का क्रम जारी है। पिछले सत्र में दो दर्जन से अधिक स्कूलों को नोटिस जारी की गई थी। इसके बाद भी इन स्कूलों का संचालन बंद नहीं हुआ। दोबारा संचालित होने पर कोई कार्रवाई भी नहीं की गई। इस बार भी बिना मान्यता के स्कूलों पर कार्रवाई करने की खानापूरी की जा रही है।   गुरुवार को डीआईओएस अरविंद कुमार द्विवेदी ने रूरा कस्बे के शिवाजी शिक्षा सदन, वीणा वादिनी हायर सेकेंड्री स्कूल का निरीक्षण किया। दोनों विद्यालय में कक्षा-10 तक की मान्यता मिली, जबकि वहां इंटर तक कक्षाएं संचालित मिलीं।
विज्ञापन


डीआईओएस ने दोनों विद्यालयों के संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। कस्बे के एक अन्य स्कूल में यूपी बोर्ड की मान्यता में सीबीएसई बोर्ड की कक्षाएं संचालित होने की जानकारी पर डीआईओएस वहां पहुंचे। स्कूल संचालक को निरीक्षण की भनक लगते ही छुट्टी करके खिसक गए। डीआईओएस ने बताया कि दो स्कूल संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed