फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Rafura wins in Ghatampur and Kabbadi in Volleyball

वॉलीबाल में घाटमपुर और कबड्डी में रैपुरा विजयी

Sat, 22 Sep 2018 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 22 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
Rafura wins in Ghatampur and Kabbadi in Volleyball
वालीबाल प्रतियोगिता में जोर दिखाते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
घाटमपुर। इस मौके पर आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता का मुकाबला घाटमपुर और पड़री गांव की टीमों के बीच हुआ, जिसमें घाटमपुर ने शील्ड हासिल की। वहीं, कबड्डी प्रतियोगिता में रैपुरा गांव की टीम ने चैनापुर की टीम को पराजित किया। इधर, 400 मीटर की दौड़ में प्रताप सिंह ने प्रथम, भरत ने द्वितीय और शानू ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि, 1600 मीटर की दौड़ में मोहित प्रथम, सत्यम द्वितीय कैलाश को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

इससे पहले कार्यक्रम संयोजक और नेहरू युवा कल्याण समिति के सचिव वीरेंद्र कुमार शुक्ला ने प्रतियोगिता में शामिल होने आए युवाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सभी युवा दिन में कम से एक घंटा स्वच्छता मिशन में अवश्य दें। कहा कि इससे प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को गति मिलेगी। वहीं, लोग बीमारियों से भी बचे रहेंगे। कार्यक्रम के समापन पर पुरस्कार वितरण किया गया। ब्लाक समन्वयक संदीप त्रिपाठी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी युवाओं को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में एनवाईसी अजय कुमार, ऋषि, संध्या सिंह, रवि शंकर, कुंवर सिंह, शिवम तिवारी और प्रसेनजित मौजूद रहे।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed