{"_id":"5a41543b4f1c1b35338b4d82","slug":"gender-sent-to-neighbor-woman-for-killing-old-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा की हत्या में पड़ोसी महिला को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धा की हत्या में पड़ोसी महिला को भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
घाटमपुर मोहल्ला पचखुरा निवासी मालती देवी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। उसके पड़ोस में रहने वाली महिला को जेल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला रात में चोरी करने वृद्धा के घर गई थी। उसके जग जाने पर शॉल से गला कसकर हत्या कर दी। पुलिस को पहले दिन से ही उक्त महिला की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर शक था।
कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रयाग नारायण बाजपेई ने बताया कि मोहल्ला पचखुरा (जैतीपुर रोड) निवासी मालती देवी (65) पत्नी
स्वर्गीय इंद्रकुमार गोस्वामी रोड किनारे फुटपाथ पर पान-मसाला बेंचने की दुकान लगाती थी। उसका बेटा रनियां (कानपुर देहात) में किसी फैक्ट्री में मजदूरी करता है। 17 दिसंबर की रात वृद्धा घर पर अकेली सोई थी। अगले दिन 18 दिसंबर की सुबह वह बिस्तर पर मृत पाई गई। उसके गले में ऊनी शॉल कसा हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला घोंटे जाने की पुष्टि हुई। मृतका के बेटे जयकिशन गोस्वामी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
बताया कि महिला के मकान और जहां फुटपाथ पर वह दुकान लगाती थी उसके आसपास संदिग्ध लोगों पर नजर गड़ाई गई।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने बताया कि जांच के दौरान वृद्धा के पड़ोस में रहने वाली महिला मैना देवी पत्नी सोनू गिरी की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं। पुलिस ने गहराई से जांच की तो हत्याकांड के खुलासे की एक-एक कर कड़ियां जुड़ती चली गईं। बताया कि घटना वाली शाम मैना देवी वृद्धा को जल्द उसकी दुकान से घर ले गई थी। इसके बाद देर रात भी वह वृद्धा के घर जाते देखी गई।
विज्ञापन
एसएसआई ने बताया कि आरोपी महिला मैना देवी का पति शराबी और नशेबाज है। वह महिला को खर्चा-पानी नहीं देता था। इसके चलते मैना की नियत खराब हो गई और वह पड़ोस में रहने वाली मालती के घर चोरी करने पहुंची। मैना ने बताया कि जब वह कमरे के भीतर रखे गुल्लक को तोड़कर पैसे निकाल रही थी। तभी अचानक चारपाई पर सोई वृद्धा जग गई। पकड़े जाने के डर से उसने वृद्धा को चारपाई पर ही दबोचकर ऊनी शाल से उसका गला घोंट दिया। आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया है।