फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Gas refilling arrested, 11 cylinders recovered

गैस रीफिलिंग करते दो गिरफ्तार, 11 सिलिंडर बरामद

Thu, 13 Sep 2018 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Sep 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
Gas refilling arrested, 11 cylinders recovered
आरोपियों के पास से बरामद गैस सिंलिंडर।
डेरापुर। मंगलवार की रात पुलिस ने हाईवे पर बिहारी गांव के पास संचालित एक ढाबेे अवैध रुप से गैस रीफिलिंग करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से उपकरण व 11 सिलिंडर, दो कार बरामद की हैं। पुलिस हाईवे पर गश्त कर रही थी, तभी बिहारी गांव के पास संचालित ढाबे के निकट गैस रीफिलिंग करते लोग दिखाई दिए।
विज्ञापन


टीम ने वहां छापेमारी की मौके पर एक वैन व एक कार खड़ी मिली। पुलिस देख एक युवक पाइप व रीफिलिंग मशीन लेकर जंगल की ओर भाग गया, जबकि नेहरू नगर अकबरपुर के ओमजी गुप्ता व भीखापुर औरैया के विकास सेंगर को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि ढाबा मालिक सुरेश चंद्र की पत्नी कुछ गैस टैंकरों के चालकों से 400 से 500 रुपये प्रति सिलिंडर अवैध रूप से खरीदकर उन लोगों को घरेलू 600 व कमर्शियल 1000 रुपये में बेच देती हैं। जिसे वह लोग 1200 से 1500 रुपयों तक जरूरत मंदों को बेंच लेते हैं। पुलिस ने दोनों कारों से दो कमर्शियल 9 घरेलू सिलिंडर बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पाइप, रेग्युलेटर रीफिलिंग संबंधी उपकरण के अलावा 19,400 रुपये दो मोबाइल बरामद किए हैं। कार चालक कोई प्रपत्र नहीं दिखा सके। इंचार्ज थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवकों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed