फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Gadkari asks for twelve toll check in 15 days

गडकरी ने 15 दिनों में मांगी बारा टोल की जांच रिपोर्ट

Thu, 07 Jun 2018 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
Gadkari asks for twelve toll check in 15 days
टोल विवाद को लेकर भूतल एवं परिवहन मंत्री से मुलाकात करता जनपद का प्रतिनिधि मंडल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अकबरपुर कस्बे के बारा टोल प्लाजा में बुधवार को केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के नेतृत्व में जिले के व्यापारियों ने भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर टोल प्लाजा को निर्धारित स्थान के बजाए दूसरी जगह बनाए जाने व टोल कर्मियों की मनमानी के बारे में बताया। परिवहन मंत्री ने अधिकारियों से 15 दिन में जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।   
विज्ञापन

बुधवार को नई दिल्ली के परिवहन भवन में बारा टोल प्लाजा को लेकर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, विधायक विनोद कटियार व पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। साध्वी निरंजन ज्योति ने टोल प्लाजा के संबंध में बिंदुवार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को अवगत कराया। मौके पर बुलाए गए एनएचएआई के यूपी प्रभारी अधिकारी चंदन वत्स के नितिन गडकरी के सामने टोल प्लाजा के बाबत गलत तर्क देने पर नाराजगी जताई। बाद में नितिन गडकरी ने अधिकारियों से पूछा कि बारा टोल प्लाजा निर्धारित जगह पर बना है कि या किसी अन्य जगह पर बना दिया गया है।
विज्ञापन

 प्रतिनिधि मंडल में शामिल व्यापारियों ने परिवहन मंत्री को टोल कर्मियों की गुंडागर्दी के बारे में अवगत कराया। बताया कि देश में यह टोल प्लाजा ऐसा है कि एक सड़क पर चलने के एवज में तीन सड़कों का पैसा देना पड़ता है। मामले में नितिन गडकरी ने संबंधित अधिकारियों से जांच करके 15 दिन में रिपोर्ट तलब की है।  साथ ही साध्वी निरंजन ज्योति को समय से मामले का निस्तारण करके जानकारी उपलब्ध कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूतल परिवहन मंत्री ने कहा कि कुछ न कुछ तो गड़बड़ है क्योंकि आएदिन इस टोल प्लाजा की शिकायतें आ रही हैं। व्यापारी नेता श्याम मोहन दुबे, संतोष ओमर, अनुभव अग्रवाल, रामजी मिश्रा, नीरज पांडे, राजेंद्र अग्रवाल, सूर्यकांत त्रिपाठी, प्रमोद त्रिवेदी, जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान, सुखबीर सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed