{"_id":"575dc0d64f1c1b283e11bd85","slug":"from-morning-to-night-was-horrific-jams-in-ghatampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटमपुर में सुबह से रात तक लगा भीषण जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटमपुर में सुबह से रात तक लगा भीषण जाम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर-सागर राजमार्ग पर स्थित शंभुआ गांव के पास रेलवे का ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त हो जाने से घाटमपुर चौराहे पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। भोर 4 बजे से लेकर देर शाम तक चारों मुख्य मार्गों पर वाहन रेंगकर चलते रहे। वहीं, हमीरपुर रोड पर गिट्टी-मौरंग लदे ट्रकों के आड़ा-तिरछा खड़े हो जाने से समस्या और भी विकराल हो गई।
मालूम हो कि कानपुर-सागर मार्ग पर क्षमता से कई गुना अधिक गिट्टी-मौरंग लादकर चलने वाले ट्रकों और डंपरों के लोड से मार्ग पर पड़ने वाले पुलों को हर समय खतरा बना रहता है। इसी कड़ी में शंभुआ रेलवे क्रासिंग पर बना ओवर ब्रिज बनने के बाद से लगातार तीसरी बार शनिवार की देर रात फिर क्षतिग्रस्त हो गया।
पुल के स्लैब का बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर जाने से ओवरब्रिज पर वाहनों के आवागमन को रोक दिया। भोर में वाहनों को रोके जाते ही कानपुर-सागर मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। प्रशासन ने व्यवस्था के लिए घाटमपुर मुख्य चौराहे से कानपुर की ओर जाने वाले ट्रकों की इंट्री रुकवा दी।
विज्ञापन
दूसरी तरफ मौरंग-गिट्टी लदे ट्रकों को सजेती क्षेत्र के अलियापुर गांव के पास बने टोल प्लाजा से लेकर घाटमपुर की सीमा पर स्थित नो इंट्री प्वाइंट पर रोक दिए जाने से वाहनों की कई किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। जाम से बचने के लिए छोटे वाहन वाया बरीपाल और धरमंगपुर लिंक मार्गों से होकर निकलते रहे। शाम 5 बजे के बाद कानपुर रोड पर गिट्टी-मौरंग लदे ट्रकों को पास कराने के प्रयास में फिर जाम की स्थिति पैदा हो गई जो देर रात तक जारी थी।