{"_id":"5984ca384f1c1bc0328b471e","slug":"four-peaks-panic-in-kanpur-countryside","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात में चार की चोटी कटी, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात में चार की चोटी कटी, दहशत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के अलग-अलग हिस्सों के बाद चोटी कटने की दहशत अब क्षेत्र तक आ पहुंची है। गुरुवार और शुक्रवार को रहस्यमयी ढंग से दो किशोरी और दो महिलाओं समेत कुल चार की चोटी कट गई। इस दौरान वारदात का शिकार प्र्रहलादपुर गांव का एक परिवार पलायन कर गया।
वैना निवासी परसुराम की पत्नी सियाजानकी ने बताया कि उसके भाई शिवकरन की पुत्री प्रियंका 16 उसके पास ही रहती है। वह इंटरमीडिएट की छात्रा है। वह देवर रवींद्र सिंह की बेटी स्वाती के साथ राजपुर के एनएस विद्याधाम में पढ़ने जाती है। शुक्रवार को स्कूल से आकर प्रियंका खाना खाकर कमरे में लेट गई। स्वाती छत पर कपड़े फैलाने चली गई। इसी बीच प्रियंका की चीख सुनकर स्वाती कमरे में गई तो वह भी चीखकर गिर गई। चीख सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो दोनों किशोरियां बेहोश थीं। प्रियंका की चोटी कटी पड़ी थी। चर्चा सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
नजदीकी गांवों में भी दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। उपनिरीक्षक हंसराज ने दोनों किशोरियों को पीएचसी पहुंचाया। पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके सिंह ने बताया कि देर शाम हालत में सुधार होने पर दोनों किशोरियों को परिजनों के साथ भेज दिया गया। किशोरियां कुछ बता नहीं पा रही थीं। थाना इंचार्ज रोशन लाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
उधर, अनंतापुर गांव निवासी गोविंद कश्यप की पुत्री महिमा (16) ने बताया कि वह मकरंदापुर के आरडीबीडी कॉलेज की कक्षा-8 में पढ़ती है। गुरुवार दोपहर स्कूल से आकर बाहर के कमरे में लेटी थी। शाम को आंख खुलने पर उसके कटे बाल जमीन पर पड़े थे, और बदन में भारीपन था। इसी गांव के सुनील कुमार की पत्नी विनीता (40) ने बताया कि उनका घर गोविंद के पड़ोस में है। वह बदन में भारीपन महसूस होने पर गुरुवार को बरामदे में लेटी थी। करीब एक घंटे बाद आंख खुलने पर उसके भी बाल कटे पड़े थे। बाल कटने की चर्चा होने से ग्राम प्रधान महेंद्रसिंह व बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। वहीं, ग्राम पंचायत गुरुगांव के मजरा प्रहलादपुर में राम सिंह नायक की विवाहिता पुत्री सुनीता की चोटी कटने के बाद बीमार हो गई। इसके बाद वह अपनी ससुराल सिथरा-रामपुर गांव चली गई। वहीं उसके माता, पिता व परिजन भी घर में ताला डालकर चले गए। शुक्रवार को दिनभर बाल कटने की अफवाहों से लोग परेशान रहे।