{"_id":"57e6e2c04f1c1bc32ca83a81","slug":"four-pairs-stay-together-persuaded-grievance-grievances-forgotten","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिले शिकवे भुला चार जोड़े एक साथ रहने को राजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिले शिकवे भुला चार जोड़े एक साथ रहने को राजी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
-पुलिस लाइन वादों की सुनवाई करते अपर पुलिस अधीक्षक मनोज सोनकर आदि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन सभागार माती में सृजन ऐच्छिक ब्यूरो में 81 मामले तलब किए गए। चार दंपतियों के बीच गिले शिकवे दूर कराकर समझौता कराया गया और वह हंसी खुशी घर लौट गए।
शनिवार को आयोजित ऐच्छिक ब्यूरो में पक्षकारों को एएसपी मनोज सोनकर ने पारिवारिक जीवन की बारीकियों के विषय में बताया। कहा कि पारिवारिक विवादों को मुद्दा न बनाकर आपसी सूझबूझ से निपटा लेना चाहिए। छोटी- छोटी घरेलू कलह विघटन का कारण बनती है।
इस दौरान गोमती व नेम सिंह निवासी हितमापुर थाना अकबरपुर, रामदेवी व अरविंद कुमार निवासी सुकसौरा थाना भोगनीपुर, अल्का व अरुण कुमार निवासी औंगी थाना शिवली, रिंकी देवी व लालू प्रसाद निवासी आजाद नगर पुखरायां के बीच समझौता कराया गया।
विज्ञापन
चारों दंपति गिले शिकवे भूलाकर एक साथ रहने को राजी हो गए। 11 मामलों को न्यायालय से संबंधित पाए जाने पर खारिज कर दिया गया। शेष पक्षकारों को सुनवाई के लिए अगली तारीख पर तलब किया गया है। इस मौके पर महिला थानाध्यक्ष हेमलता, सदस्य डा. पूनम गुप्ता, कंचन मिश्रा, राम प्रकाश यादव, सूबेदार सिंह, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।