{"_id":"31ed307848a694dfe32ec43f3ae8145b","slug":"four-injured-in-bike-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बाइकों की भिड़ंत में चार घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
भीतरगांव कसबे के भीतरगांव-साढ़ मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर हो जाने से उनमें सवार चार लोग घायल हो गए। वहीं साढ़ इलाके में तेज रफ्तार बोलेरो के बाइक में ठोकर मार देने से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए।
घायलों में चार की हालत गंभीर बताई गई है। पहली घटना गुरुवार की दोपहर साढ़-बकेवर मार्ग पर हुई। कसबा बकेवर (फतेहपुर) निवासी गोरेलाल (30) अपनी रिश्तेदार रेखा (38) पत्नी सुरेश और उसकी बेटी सोनम (17) के साथ बाइक से साढ़ कसबे की ओर आ रहा था।
बरईगढ़ नहर पुल से थोड़ा आगे तेज रफ्तार बोलेरो उसकी बाइक में ठोकर मारती हुई निकल गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गए।
तीनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरी घटना कसबे के साढ़ मार्ग पर हुई। बिरसिंहपुर गांव के रिंद नदी पुल से आगे गौरी-ककरा मोड़ पर दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं।
विज्ञापन
हादसे में एक बाइक में सवार राजकुमार प्रजापति (45) और उसका पुत्र राहुल (20) निवासी ग्राम उमरी जबकि, दूसरी बाइक में सवार मगरासा (बिधनू) निवासी जीतेंद्र कुरील और उसके साथ बाइक में बैठा मुन्नू (16) निवासी गजा का पुरवा (बिधनू) घायल हो गए।
चारों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डाक्टरों ने उनको कानपुर रेफर किया है। घायल राजकुमार और उसके बेटे की हालत गंभीर बताई गई है।