{"_id":"58cd901f4f1c1b947d32ab3e","slug":"found-dead-hanging-from-a-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
माौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगनीपुर कोतवाली में पुखरायां देहात गांव के पास खेत में पेड़ की डाल पर अधेड़ का शव लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
चौकीदार टीकाराम की सूचना पर डीएसपी आलोक कुमार जायसवाल, कोतवाल राधा मोहन दुबे, एसएसआई अनूप कुमार दुबे मौके पर पहुंचे। मृतक की जेब से मिले मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी गई। मूसानगर थाना के सिहारी निवासी अमित यादव अपने चाचा शिवनाथ सिंह उर्फ झल्लू (48) के शव की पहचान की।
पेड़ के पास ही पानी की बोतल, एक क्वार्टर देशी और एक क्वार्टर अंग्रेजी शराब की खाली शीशियां मिलीं। इस बीच परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। मृतक के भाई देव सिंह और रघुवीर कहना है कि गांव में विवाद के चलते झल्लू की हत्या की गई है।
विज्ञापन
बताया कि मृतक का विवाह नहीं हुआ था। वह पीआरडी में ड्यूटी करता था और खाली समय में जानवराें की खरीद फरोख्त करता था, उसने पुखरायां के शास्त्री नगर में मकान बनवाया है, उसी में रहता था। वह गत शुक्रवार को डेरापुर थाना के मुंगीसापुर गांव के पशु बाजार गया था, जिसकी पुष्टि वहां गए गांव के ही रंजीत सिंह और छोटे सिंह ने की है।
एसएसआई अनूप कुमार दुबे ने कहा कि हत्या के आरोप की जांच कराई जाएगी। मृतक की जेब से मिले कागजात, पीआरडी का पहचान पत्र, मोबाइल फोन आदि परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिए गए। आत्महत्या का अनुमान लगाया जा रहा है।