फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Former President Dr Abdul Kalam celebrates birth anniversary

पूर्व राष्ट्रपति डा.अब्दुल कलाम की जयंती मनाई

Tue, 16 Oct 2018 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Oct 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
Former President Dr Abdul Kalam celebrates birth anniversary
श्री शक्ति डिग्री कालेज में दीप जलाकर कलाम जयंती का उद्घाटन करते प्रो.प्रभात वर्मा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सोमवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति डा.एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। कस्बे के पुराना अस्पताल रोड स्थित भाजपा के नगर मंडल कार्यालय और तहसील क्षेत्र के श्री शक्ति डिग्री कालेज सांखाहारी में गोष्ठियों के आयोजन हुए। जिनमें लोगों ने डा.कलाम के योगदान पर चर्चा की।
विज्ञापन

भाजपा मंडल कार्यालय में पार्टी के जिला मंत्री डा.दिलीप पटेल के अलावा भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, नगर पालिका के सभासद मिलेराम तिवारी, सत्यम चौहान, शोभित अवस्थी, प्रखर मिश्रा, अरविंद गुप्ता और राजा सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

इधर, श्री शक्ति डिग्री कालेज सांखाहारी में आयोजित कार्यक्रम में एचबीटीयू (कानपुर) के कंप्यूटर साइंस के सहायक प्रोफेसर डा.प्रभात वर्मा ने दीप जलाकर डा.कलाम जयंती समारोह का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने मिसाइल मैन डा.एपीजे अब्दुल कलाम के राष्ट्रहित में किए गए सराहनीय कार्यों और योगदान की चर्चा की। कहा कि आज देश में कलाम जैसे महापुरुषों की जरूरत है। इस मौके पर कालेज के प्रबंधक विनय त्रिवेदी के अलावा सभी शिक्षक, छात्र और प्रबंधतंत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed