फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Former chief minister to celebrate the birthday of Khajanchi nath

खजांची नाथ का जन्मदिन मनाने आज आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री

Sun, 02 Dec 2018 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 02 Dec 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
Former chief minister to celebrate the birthday of Khajanchi nath
फोटो संख्या 01एकेबीपी14- सरदारपुरवा में तैयार खड़ा खजांची नाथ का मकान - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के दौरान कस्बे की पंजाब नेशनल बैंक शाखा परिसर में पैदा हुए खजांचीनाथ के जन्मदिन पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विशेष तकनीकि से बनाए गए मकानों का तोहफा देंगे। साथ ही उसका जन्मदिन मनाएंगे।
विज्ञापन

कस्बे के सरदारपुरवा जोगीडेरा निवासी सर्वेशा देवी बीती 2 दिसंबर 2016 को पंजाब नेशनल बैंक शाखा में रुपये निकालने आईं थीं। बैंक में लगी कतार में ही सर्वेशा देवी ने एक पुत्र को जन्म दिया था। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खजांची नाथ को जन्मदिन पर आरसीसी से बने रेडीमेड मकान भेंट करेंगे। मकान बनकर तैयार हो चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री खजांचीनाथ के पैतृक गांव सरदारपुरवा और ननिहाल में खजांची का जन्मदिन मनाएंगे और खजांची को तोहफे में दो मकान देंगे। शनिवार को सरदारपुरवा गांव पहुंचे सपा नेता सुरेश यादव ने मकान की स्थिति देखी। उन्होंने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कानपुर से सिकंदरा होते हुए झींझक से सरदार पुरवा 12 बजे पहुंचेंगे, और मकान की चाबी खजांची को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed