फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Force of arms alone looted jewelery and cash

हथियार के बल दम पर लूटी जेवर व नगदी

Wed, 12 Oct 2016 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Oct 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
Force of arms alone looted jewelery and cash
वह अलमारी जिसमें रखे जेवर उठा ले गए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला नेहरू नगर में सोमवार रात बदमाशों ने सास-बहू परतमंचा लगा दिया और वहीं गृहस्वामी के हाथ-पैर बांधने के बाद साढ़े तीन लाख रुपये के जेवरात व 25 हजार रुपये नगदी आदि लूट ले गए। उधर पुलिस ने कहा कि लूट नहीं, चोरी हुई है।
विज्ञापन



नेहरू नगर निवासी अनुज कुमार ने बताया कि सोमवार रात बदमाश सीढ़ी लगाकर उनके घर की छत पर पहुंचे। कमरे के अंदर घुसने पर उसे सोते समय दबोच लिया और हाथ-पैर बांधकर डाल दिया। इसके बाद उनकी मां महारानी व पत्नी शीलू पर तमंचा लगा दिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने अलमारी खुलवाकर उसके अंदर रखे सोने के हार, कंगन, चैन, बाले, चांदी की तोड़िया, मोबाइल, लैपटाप आदि सामान व नगदी लूट ली। बदमाशों के जाने के बाद शोर मचाए जाने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने आसपास कोबिंग की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। कसबे से बाहर श्रीकिशन के धान के खेत में झोले में कुछ कपड़े, बबूल के डंडे पड़े मिले। पुलिस ने इसे कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष पीके सिंह ने लूट की वारदात से इनकार किया है। उनका कहना है कि लूट की बात गलत है। मामला चोरी का है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।



दो घरों में हजारों का माल चोरी- रसूलाबाद। रसूलाबाद में लूट को अंजाम देने से पहले नेहरू नगर में दो चोरी की घटनाओं को बदमाशों ने अंजाम दिया। यहां से चुराई गई सीढ़ी का इस्तेमाल अनुज के घर की छत पर चढ़ने के दौरान किया गया था।



नेहरू नगर निवासी नरेश सविता ने बताया कि बदमाश उनके घर से साइकिल, 500 रुपये नगद, कपड़े व सीढ़ी चुरा ले गए। घटना के वक्त उनका परिवार रासलीला कार्यक्रम देखने गया था। तत्पश्चात चोर श्रीकुमार तिवारी के घर की छत पर सीढ़ी के सहारे चढ़े और वहां से नगदी व जेवरात चोरी कर ले गए। चोरी के बाद आसपास खोजबीन की गई, लेकिन चोरों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed