फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Foot overbridge, seeking to get death

फुट ओवरब्रिज की मांग, मिल रही मौत

Mon, 13 Feb 2017 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 13 Feb 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
Foot overbridge, seeking to get death
माौत - फोटो : अमर उजाला
रनियां कसबे के हाईवे पर सिक्सलेन बनने से वाहनों की स्पीड तो बढ़ गई लेकिन आसपास के लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। फुट ओवरब्रिज न बने होने से आए दिन कोई न कोई तेज रफ्तार वाहनों का शिकार बनता है। एनएचआई के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


इसका खामियाजा यहां के लोगों को जान देकर चुकाना पड़ रहा है। बता दें कि औद्योगिक क्षेत्र के रूप में मशहूर रनियां कसबे से नेशनल हाईवे 2 गुजरा है। आवासीय क्षेत्र के लोगों के लिए अंडरपास व ओवर ब्रिज की व्यवस्था नहीं है। हाईवे पर दोनों ओर कैच बैरियर लगे होने से कसबा दो भागों में बंटा है। भीड़भाड़ वाले हिस्से में अंडरपास नहीं बनाया गया।
विज्ञापन



इन सब समस्याओं पर लोगों ने समस्याओं से जूझते हुए प्रधानमंत्री को पत्र भेजे थे। सांसद भोले सिंह के माध्यम से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नाम पर एक पत्र दिया गया था। पांच किलोमीटर के दायरे में कैच बैरियर बंद करने के बाद लोगों ने फुट ओवरब्रिज पास करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र मिलने के बाद सांसंद भोले सिंह ने रनियां की समस्या को केंद्रीय मंत्री से बातचीत की थी। वहीं, डीएम के आदेश पर अकबरपुर एसडीएम जयनाथ यादव ओरियंटल की टीम के साथ मंटोरा चौराहे, चिटिकपुर, किशरवल रोड, रनियां पड़ाव सरवनखेड़ा मार्ग सहित कई जगहों का सर्वे भी किया था, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं किया गया।


रनियां में राहगीरों को हाइवे पार करना मौत को दावत देने से कम नहीं है। यहां आए दिन मौतें हो रही हैं। पिछले वर्ष लगभग आधा सैकड़ा से भी ज्यादा लोगों को दुर्घटना में अपनी जान गंवानी पड़ी थी।  कानपुर से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर रनियां क्षेत्र बसा हुआ हैं।

गत शनिवार को बारा गांव की किशोरियां कंचन और खुशबू अपने जीजा के घर में तिलक समारोह में शामिल होने के जगह मौत के मुंह में चली गई।

इसी खूनी हाईवे ने आधा सैकड़ा से अधिक लोगों की जिंदगियां छीन ली थी। एक हादसा हुआ था, जिसमें इलाहाबाद से मुंबई कार से जा रहा परिवार ट्रक से टकराकर मौके पर खत्म हो गया था। पांच लोगों की मौत कार में जलकर हुई थी। जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में किशरवल रोड में शेरपुर तरौंदा निवासी दिवाकर तिवारी सड़क हादसे का शिकार हो गया था।  रनियां विष्णु गुप्ता, श्रवण कु शवाहा, अनुराग चतुर्वेदी व डा. दिलीप गुप्ता आदि ने बताया कि समस्या पर जनप्रतिनिधि से लेकर अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed