फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Fog sheet, rising for two days, growing cold

दो दिन से छाई कोहरे की चादर, बढ़ने लगी ठंड

Sun, 12 Nov 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 12 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
Fog sheet, rising for two days, growing cold
कोहरे में धुंध के बीच पैदल चलते लोग - - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
दो दिन से आसमान में कोहरे की चादर के चलते जहां कुछ ठंड बढ़ गई है वहीं दोपहर तक इसके प्रकोप से लोगों को कहीं आने जाने में दिक्क्तें पेश आ रही हैं। सड़कों पर वाहनों को तेज लाइट जलाकर धीमी गति से चलाया जा सका। ट्रेनों की गति भी धीमी रही। लोगों ने बक्सों में रखे गर्म कपड़े निकाल लिए हैं।  

गुरुवार रात से आसमान को कोहरे ने पूरी तरह ढक लिया। जो सवेरा होने जारी रहा। मौसम अचानक बदलाव को देखकर लोग अचंभित हो गए। शुक्रवार की दोपहर बाद कोहरा छटने के बाद कुछ स्थित सामान्य हुई थी। शाम होते-होते फिर कोहरे का प्रभाव शुरू हो गया। शुक्रवार रात कोहरा कम लग रहा था। शनिवार को जैसे-जैसे दिन चढ़ा, वैसे-वैसे धुंध बढ़ती जा रही थी।
विज्ञापन


कोहरे का इतना तीव्र अंधेरा हुआ कि किसी को कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। हाइवे पर दिन में तेज लाइट जलाकर वाहन रेंगते दिखे। दुपहिया वाहन चालकों को हाइवे पर चलना मुश्किल हो गया। दोपहर बाद स्थित में सुधार हुआ। वहीं कुछ ठंडी हवा भी चली। इसके चलते इनर और स्वेटर, जाकेट, कोट लोगों ने निकाल कर पहन लिए। जैनेंद्र यादव, मधुकर सिंह यादव, राजेश शुक्ल, राजेंद्र सचान, इब्ने अब्बास ने बताया कि मौसम ने अचानक बदलाव हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा महसूस हो रहा था कि सर्दी कम पड़ेगी। अब ऐसी संभावना है कि सर्दी अधिक पड़ेगी। बताया कि जो लोग हाइवे से किसी लिंक रोड पर जाने के लिए मुड़ना चाहते थे, वह कोहरे में दिखाई न देने से रास्ता भटक गए। आगे निकल जाने के बाद एहसास होने पर वापस लौटे। वहीं देर तक घर लौटने वाले लोग अपने साथ गर्म कपड़े लेकर घर से निकले। कुछ लोग रोड पर गर्म कपड़ों में दिखे। दुकानों में भी गर्म कपड़ों की मांग शुरू हो गई। किसानों ने फिलहाल कोहरा और ठंड बढ़ने से खेती के लिए लाभ बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed