फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Flirting in the two sides clash in dispute

छेड़खानी के विवाद में दो पक्षों में मारपीट

Thu, 01 Sep 2016 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Sep 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
Flirting in the two sides clash in dispute
.विवाद के बाद मौके पर तैनात पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला
नगर पंचायत अकबरपुर के मोहल्ला रामलीला मैदान मुख्य बाजार में छेड़खानी पर बुधवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने लाठियां पटककर झगड़ा करने वालों को खदेड़ दिया। तनाव को देखते हुए घटनास्थल पर भारी फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन



मामले में एक पक्ष से राजकुमार साहू पुत्र कमलेश मोहल्ला हरीगंज ने थानाध्यक्ष को दी तहरीर में कहा है कि वह अपने साथी नयन मिश्रा पुत्र लक्ष्मीकांत मिश्रा निवासी कालीगंज के साथ में सिलेंडर लेकर जा रहा था।
विज्ञापन



तभी रामलीला मैदान के पास शाहिद पुत्र अट्टे, साहिबे आलम, अनीस निवासीगण मेवाती मोहाल, कयूम पुत्र गफ्फार व गफ्फार ने उसे रोक लिया। गालीगलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। राजकुमार का आरोप है कि उक्त लोग आए दिन राह चलती महिलाओं से छेड़खानी करते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



नयन ने बताया कि तीन दिन पहले भी उक्त लोगों ने छेड़खानी का विरोध करने पर हिमांशु कश्यप पुत्र हरीशंकर कश्यप निवासी अयोध्यानगर के साथ मारपीट की थी। इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी।



इसी खुन्नस में दोबारा हमला बोल दिया। घटना की सूचना पर सीओ संजीव कुमार सिन्हा, कोतवाल, फरमूद अली पुंडीर, चौकी प्रभारी एचके त्रिपाठी, एसएसआई दिनेश चंद्र यादव, लालपुर चौकी प्रभारी आदेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस क्षेत्राधिकारी का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed