{"_id":"19a429a964bc42909946623970dbdde7","slug":"fjreing-in-abuse-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" छेड़खानी के विरोध पर बेल्टें चली, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी के विरोध पर बेल्टें चली, फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर कस्बे के वैष्णो नगर में मंगलवार की सुबह भाई के बहनों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों ने जमकर बवाल किया।
इस दौरान आरोपियों ने बेल्टें चलाईं और एक युवती के सिर पर तमंचा लगा दिया पर छीनाझपटी में फायर मिस हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
वहीं घटना की जानकारी पर जेपी कटियार, विक्रम मिश्रा, मोनू शर्मा समेत कई भाजपा नेता कोतवाली पहुंचे और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए घेराव करने लगे।
प्रशासन ने उन्हें समझा बुझाकर शांत करवाया। पुलिस ने एक युवक को दबोच कर उसके पास से तमंचा बरामद किया।
वैष्णो नगर निवासी सुशीला देवी पत्नी खुशीलाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार की सुबह वह अपने घर पर थी, उसकी दो बेटियां दरवाजे पर काम कर रही थीं, तभी गुमटा मोहल्ले के दानिश, जीशान, शालिम, वसीम, संजू गोटिया, रामू आदि अश्लील हरकतें करने लगे।
विज्ञापन
युवकों की हरकत को देखकर बेटे बृजेश ने विरोध किया तो सभी गाली-गलौज करते हुए घर में घुस आए और तमंचा निकाल कर बेटी के सिर पर लगा दिया। छीनाझपटी में फायर भी हुआ पर गोली मिस हो गई।
इसी दौरान कई युवक तमंचे लहराते हुए बेल्टों से मारपीट शुरू कर दी। इससे परिवारवाले घायल हो गए। चीख पुकार मचने पर पड़ोसियों ने कंट्रोल रूम सूचना दी, पुलिस के मौके पर पहुंचते ही आरोपी युवक खेतों की ओर भाग निकले पर उनका साथी रामू तमंचे समेत पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
वहीं आरोपी पक्ष ने बताया कि वह जीटी रोड जाने वाले मार्ग से जा रहे थे, बृजेश ने ही तमंचा दिखाकर उन्हें धमकाने की कोशिश की।
उधर, सयुस के क्षेत्रीय विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बृजेश शर्मा पार्टी का सक्रिय पदाधिकारी है। पार्टी इसकी निंदा करती है और आलाधिकारियों से संपर्क कर त्वरित कार्रवाई करवाएगी।