{"_id":"57f01b364f1c1b9074576f67","slug":"five-robbers-arrested-revealing-three-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लुटेरे गिरफ्तार, तीन लूट का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लुटेरे गिरफ्तार, तीन लूट का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में लूट की घटनाओं का खुलासा करतीं एसपी पुष्पांजलि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवली पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त टीम ने पांच बदमाशों को पकड़कर तीन लूट की वारदात का खुलासा किया है। पकड़े गए लुटेरे किसान सेवा केंद्र के सेल्स मैन से लूटपाट करने व शिवली में कार सवार दंपति से लूट की वारदात में शामिल थे। इनके पास अवैध असलहा, नकदी व बाइकें बरामद हुआ है।
पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि ने शनिवार को लूट की घटनाओं का खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर मैथा नहर पुल के पास घेराबंदी कर की।
मैथा बाजार की ओर से बाइकों पर सवार शैकी उर्फ अमन पुत्र राजकुमार, तन्नू उर्फ अंकित पुत्र राजकुमार निवासी गांव भूल थाना सचेंडी कानपुर, शाकाल उर्फ राहुल पुत्र कुंवरलाल निवासी गांव बैकुंठपुर थाना बिठूर कानपुर, संजीत यादव उर्फ चौधरी पुत्र देव सिंह निवासी खलकपुर थाना शिवली और संतोष कुमार पुत्र जंग बहादुर निवासी औनहां शिवली को गिरफ्तार किया।
पकड़े गए बदमाश शैकी के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस जिंदा, एक खोखा, मोबाइल, एक अंगूठी, 900 रुपये नकद, तन्नू के पास से 600 रुपये नकद, शाकाल के कब्जे से एक अंगूठी, एक मोबाइल, 500 रुपये नकद व एक चोरी की बजाज पल्सर बाइक, संजीत यादव के पास से 4000 रुपये नकद, संतोष के पास से चोरी की बाइक, दो अंगूठी, एक जंजीर, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी पायल बरामद की गई।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि चार बदमाशों शैैकी, तन्नू, शाकाल व संजीत ने रूरा के कारी कलवारी किसान सेवा केंद्र के सेल्समैन विपिन कुमार से 9 हजार रुपये की लूट करने की बात स्वीकारी है। शिवली में कार सवार व्यक्ति व दंपति को लूटने की घटना को इन पांचों ने मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस टीम को उन्होंने पांच हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है।
शैकी व संजीत का है आपराधिक इतिहास- कानपुर देहात। एसपी ने बताया कि शैकी उर्फ अमन के खिलाफ इसके पहले भी लूट का मुकदमा दर्ज है। वर्ष 2015 में घटना को अंजाम दिया था। संजीत यादव के खिलाफ वर्ष 2016 में शिवली क्षेत्र में ही चोरी व चोरी के माल बरामदगी का मुकदमा दर्ज है।
एफआईआर में 80 हजार, लुटेरों ने 9 हजार की लूट बताई- कानपुर देहात। एसपी के अनुसार रूरा थाने के कारी कलवारी किसान सेवा केंद्र में लूट मामले में केंद्र संचालक ने मुकदमे में 80 हजार रुपये लूटे जाने की बात लिखाई है। वहीं बदमाशों ने 9 हजार रुपये लूटने की बात स्वीकारी है। इस तथ्य की छानबीन कराई जाएगी कि आखिर सच्चाई क्या है।