फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   five person death in road accident

पैर से चला रहा था कार, पांच की मौत

Sat, 26 Mar 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Mar 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
five person death in road accident
पंचर की दुकान में घुसी तेज रफतार स्कोडा कार - फोटो : amarujala
उत्तरीपूरा क्षेत्र के बंबे के पास तेज रफ्तार स्कोडा कार गुरुवार की दोपहर सड़क किनारे पंचर की दुकान में जा घुसी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार सवार लोग नशे में धुत थे और चालक पैर से कार चला रहा था। मरने वाले सभी उत्तरीपूरा क्षेत्र के थे। चालक घायल है, उसे कानपुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने जीटी रोड जाम कर हंगामा किया।
विज्ञापन


उत्तरीपूरा क्षेत्र के बंबे के पास विनोद कुमार सक्सेना (30) की पंचर जोड़ने की दुकान है। गुरुवार दोपहर 2:30 बजे विनोद मोटरसाइकिलों का पंचर बना रहे थे, तभी कानपुर की ओर जा रही काले रंग की स्कोडा कार बेकाबू होकर दुकान में जा घुसी। कार की चपेट में आए विनोद की मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों ने कार सवार उत्तरी गांव निवासी राके श उर्फ पप्पू (45) पुत्र राम प्रसाद पाल, संतोष पाल (50) पुत्र बाबू लाल पाल, संजीव मिश्रा (38) पुत्र लीलाधारी मिश्रा, कृष्णकांत उर्फ राजन पांडे (42) पुत्र गोकरन प्रसाद पांडे और चालक श्याम गोपाल (30) पुत्र मदन गोपाल को गंभीर हालत में सीएचसी भेजा।
विज्ञापन


सीएचसी के डाक्टरों ने राकेश पाल, संतोष पाल, संजीव मिश्रा और कृष्णकांत को मृत घोषित कर दिया, जबकि चालक श्याम गोपाल को कानपुर रेफर किया गया। पंचर दुकान में खड़े ग्राहकों के मुताबिक उन्होंने कार लहराते और अपनी ओर आते देख ली थी इसलिए बगल में कूद कर जान बचाई। उन्होंने देखा कि कार चालक श्याम गोपाल पैर से स्टेयरिंग चला रहा था, तभी स्टेयरिंग का लट्टू पैंट में फंस गया, उसे छुड़ाने में एक्सीलेटर पर रखा दूसरा पैर ज्यादा दब गया और इससे कार बेकाबू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सीडेंट के बाद भी चालक का पैर स्टेयरिंग में फंसा था। कार की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पंचर दुकानदार विनोद की नौ इंची मोटी दीवार टूट गई। इधर, दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण जीटी रोड पर आ गए। लोगों ने टायर, बल्ली रखकर जाम लगा दिया। एसडीएम आलोक कुमार और सीओ रमेश चंद्र दुबे ने मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों को हर संभव मदद और आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed