फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Five houses burnt by falling wire of hiatus

हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से पांच घर जले

Fri, 05 May 2017 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 May 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
Five houses burnt by falling wire of hiatus
ीअाआग - फोटो : अमर उजाला
 गुुरुवार को रायपुर कस्बे के पहाड़पुर धंजुआ मार्ग पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से पांच घरों में आग लग गई। जिससे पांचों घरों का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने रनियां पुलिस व दमकल  को जानकारी दी। मौके पर पहुंची एक दमकल ने बड़ी मशक्कक्त के बाद आग पर काबू पाया। वहीं लेखपाल संघ अध्यक्ष ने पीड़ितों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

 
बता दें कि रनियां चौकी क्षेत्र के रायपुर कुकहट के पहाड़पुर धंजुआ मार्ग पर कुछ पुआल के घर बने हुए थे। घरों के ऊपर से हाईटेंशन के तार निकले हैं। गुरुवार की दोपहर में अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर शकबू अहमद के घर के छप्पर में गिरा। तारों से निकली चिंगारी से शकबू का छप्पर धू-धूकर जलने लगा। तेज हवा चलने के दौरान आग ने विकराल रुप ले लिया। आग की लपटों ने जमाल, ओमकार, मनोज, हरिओम के घरों को राखकर दिया। वहीं, मनोज के घर में रखा छोटा गैस सिलेंडर आग की चपेट में आकर फ ट गया। धमाके से सिलेंडर के फटते ही लोग 100 मीटर दूर भाग गए। बताया जाता है कि हादसे के समय ओमकार अपने किसी रिश्तेदार की शादी में गया हुआ था। मनोज रायपुर की एक फैक्ट्री में मजदूरी करने गया था। पांचों परिवारों के घर गृहस्थी राख हो गई। दमकल ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं, लेखपाल संघ के अध्यक्ष सुधीर द्विवेदी ने क्षेत्र का भ्रमण किया।
विज्ञापन



 घरों में आग ने विकराल रुप ले लिया। तेज हवाओं से आग काबू से बाहर थी। हरिओम ने बताया कि मनोज उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। मनोज के घर में बड़ा एलपीजी सिलेंडर रखा हुआ था। उसको किसी तरह से लोगों ने बाहर कर दिया। यदि बड़ा सिलेंडर फ टता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



परसौली मार्ग स्थित सिहुराभावन गांव के पुरवा में बीते दिनों आग लगी थी। तब माती से एक दमकल गाड़ी आई थी। तब उसका पानी खत्म हो गया था और बुधवार को भी रायपुर के पास बने घरों में आग लगी। घटना पर एक ही दमकल पहुंची। उसका भी पानी खत्म हो गया। पानी खत्म होने के बाद फायर गाड़ी रायपुर स्थित जीपीएल फैक्ट्री पहुंची। यहां से पानी भरकर दोबारा पहुंचकर आग पर काबू पाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed