{"_id":"5a8494f54f1c1bf07b8b7526","slug":"five-hour-crossing-troubled-vehicle-riders","type":"story","status":"publish","title_hn":" पांच घंटे बंद रही क्रासिंग, परेशान हुए वाहन सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे बंद रही क्रासिंग, परेशान हुए वाहन सवार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
25 तिलौंची फाटक पर पटरी बदलने का काम करते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर-झांसी रेल लाइन में बुधवार को तिलौंची फाटक पास के पटरी बदलने का काम किया गया। इस कारण बुधवार को गजनेर नबीपुर मार्ग की क्रासिंग बंद कर दी गई। कोई पूर्व सूचना पहले से नहीं की गई थी। क्रासिंग बंद होने से वाहनों की कतार लग गई। देखते ही देखते जाम लग गया। लगभग पांच घंटे तक क्रासिंग के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगी रही। काफी इंतजार करने के बाद सवारियां पैदल निकलने को मजबूर हुई। बाइक व अन्य हल्के वाहन अन्य रास्तों से कई किमी का चक्कर काटकर निकले।
कानपुर-झांसी रेल लाइन में पटरी बदलने का काम चल रहा है। पिछले कई दिनों से तिलौंची स्टेशन के पास काम चल रहा था। बुधवार को गजनेर नबीपुर मार्ग की क्रासिंग के पास काम होने से सुबह 10 बजे फाटक बंद कर दिया गया। जिससे इस मार्ग से निकलने वाले वाहनों की लंबी लाइने लग गई। गजनेर व नबीपुर में वाहन चालकों को इसकी जानकारी हुई तो वह कई किमी का चक्कर काटकर रठिगांव-नबीपुर मार्ग से निकल गए। लेकिन जो भारी वाहन क्रासिंग के पास पहुंच गए थे, वह पूरे दिन खड़े रहे। दोपहिया व चौपहिया वाहन काफी चक्कर काट कर इधर उधर से निकलते रहे। सवारी वाहनों को परेशानी हुई। सवारियां काफी पैदल निकलने को मजबूर हुई। सुबह हर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइने लग गयी।
वाहन चालक लल्लन बाजपेई, रामगोपाल, शिवगोपाल आदि ने बताया कि पहले से फाटक बंद होने की कोई जानकारी नहीं दी गई थी। वहीं न ही फाटक पर इसकी कोई सूचना चस्पा की गई। जिससे लोगों को जानकारी नहीं हो सकी। अचानक गेट बंद रखने से वाहन सवार व अन्य लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। शाम 3 बजे काम पूरा होने के बाद फाटक खोला गया। गेटमैन सतीश कुमार ने बताया कि पटरी बदलने का काम होने की वजह से फाटक बंद किया गया था। इस बाबत डीएम के यहां सूचना दे दी गई