फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Five farmers' crops burnt due to fire

आग लगने से पांच किसानों की फसलें जलीं

Sat, 08 Apr 2017 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Sat, 08 Apr 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
Five farmers' crops burnt due to fire
खेत में जली फसल, आग बुझाते दमकलकर्मी।
ब्लाक के दो गांवों में आग लगने से पांच किसानों के खेतों में खड़ी फसलें जलकर नष्ट हो गई। किसानों का कहना है कि बिजली की चिंगारी से आग लगी थी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाई।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत फैलावर के मजरा लाला नगर निवासी सरमन सिंह नायक ने बताया कि उनके खेत के ऊपर से प्राइवेट नलकूप का विद्युुत तार गुजरा हैं। शुक्रवार दोपहर हवा के झोंकों से तार आपस में टकराने पर चिंगारियां खेत में गिरीं। इससे छह विस्वा गेहूं की पकी फसल जल गई। देखते ही देखते पड़ोसी सालिग राम की डेढ़ बीघा और राजेंद्र प्रसाद पाल की 15 विस्वा फसलें आग की चपेट में आकर जल गईं।
विज्ञापन


वहीं खासबरा निवासी सोनेलाल कटियार ने बताया कि उनके खेत के पास रखे प्राइवेट नलकूप में स्पार्किंग होने पर निकली चिंगारियों से आग लग गई, जिससे दो बीघा खेत में पकी खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। गांव के ही बटाईदार संदीप कटियार के साढ़े तीन बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल भी आग की चपेट में आ गई। प्रधान वीरेंद्र सिंह नायक ने फायर स्टेशन पर सूचना दी। दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। वहीं दोनों गांवों के लेखपालों ने अलग- अलग क्षति का आंकलन किया है। उनका कहना है कि रिपोर्ट तहसीलदार को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed