फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Fire in Sikandra country, crop burns

सिकंदरा देहात में फिर लगी आग, फसल जली

Sun, 09 Apr 2017 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 09 Apr 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
Fire in Sikandra country, crop burns
जाम - फोटो : अमर उजाला
सिकंदरा देहात गांव में खेतों में आग लगने से चार किसानों की चार बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। किसानों का कहना था कि खेतों के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन की चिंगारियों से आग लगी थी। वहीं शुक्रवार को भी इर्दगिर्द के खेतों में ही आग लगी थी। गुस्साए किसानों ने हाईवे पर जाम लगाकर नारेबाजी की। एसडीएम के आश्वासन पर किसान रोड से हटे। इस बीच पौन घंटे ट्रैफिक बाधित रहा।
विज्ञापन

शनिवार को कस्बे के अंतर्गत आजाद नगर निवासी राजबहादुर कुशवाहा, अरविंद सिंह, अमर सिंह और अतर सिंह के खेतों में आग लग गई।

आग से चार बीघा खेत में गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों की मदद सके आग पर काबू पाया गया। वहीं अग्निकांड में हुए नुकसान का मुआवजा के लिए हाईवे जाम की सूचना पर एसडीएम सियाराम मौर्य पहुंचे और लोगों को समझा- बुझाकर शांत किया। मालूम रहे कि शुक्रवार को सिकंदरा देहात गांव के खेतों में आग लगने से आठ बीघा खेतों में पकी खड़ी गेहूं की फसलें जलकर नष्ट हो गई थीं। किसानों ने अग्निकांड का कारण जर्जर एचटी लाइन से निकली चिंगारियों को बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed