फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   fire in mobile tower, one person death

टावर के जनरेटर में आग, एक की मौत, तीन झुलसे

Sat, 02 Jan 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Jan 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
ककवन थाना क्षेत्र के नदीहा गांव स्थित एक निजी मोबाइल टावर के जेनरेटर में डीजल डालने के दौरान लगी आग में सुरक्षाकर्मी, उसकी पत्नी और दो भाई झुलस गए।
विज्ञापन


सभी को गंभीर हालत में हैलट में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को सुरक्षाकर्मी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
ककवन निवासी विनोद सविता (35) पुत्र भगौती सिंह बीते कई महीनों से थाना क्षेत्र के नदीहा गांव में लगे मोबाइल टावर में सुरक्षाकर्मी है।

ग्रामीणों के मुताबिक गुरुवार रात मोबाइल टावर के जेनरेटर में डीजल डालने के दौरान एकाएक स्पार्किंग होने से इंजन में आग लग गई। इससे डीजल डाल रहा विनोद लपटों से घिर गया।


आग के गुबार देखकर दौड़े दोनों भाइयों और पत्नी ने विनोद को आग की लपटों से निकाला। इससे चारों लोग बुरी तरह झुलस गए।

शोर-शराबा सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने सभी को हैलट अस्पताल भेजा, जहां शुक्रवार को विनोद ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। प्रभारी एसओ वीरेंद्र प्रताप ने बताया आग से झुलसे सुरक्षाकर्मी की मौत की जानकारी है आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed