{"_id":"59c176b14f1c1b32688b570a","slug":"fire-in-jatiapur-three-fider-burset","type":"story","status":"publish","title_hn":"जटियापुर सबस्टेशन में लगी आग, तीन फीडर फुंके ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जटियापुर सबस्टेशन में लगी आग, तीन फीडर फुंके
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
जटियापुर सबस्टेशन में जली मशीनें
- फोटो : अमर उजाला
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के जटियापुर सबस्टेशन में मंगलवार को भोर पहर आग लग गई। इससे तीन फीडरों की मशीनें जलकर ध्वस्त हो गईं। उनसे जुड़े करीब एक सैकड़ा गांवों की बिजली गुल हो गई। वहीं विभागीय कर्मियों के अनुसार व्यवस्था पटरी पर आने और बिजली आपूर्ति शुरू होने में चार दिन का समय लग सकता है।
मंगलवार को भोर पहर सबस्टेशन से आग की लपटें उठते देख मार्निंग वॉकर्स ने सो रहे विद्युत कर्मियों को जगाया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। इस बीच इनकमिंग मशीन से शुरू हुई आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते वितरण मशीनें भी आग की चपेट में आ गईं। धरमपुर, मंगलपुर व वहबलपुर फीडरों की मशीनें पूरी तरह जल गईं।
अवर अभियंता लव कुमार वर्मा ने बताया कि वह मौके पर नहीं थे। विद्युतकर्मी महेश कुमार ने उनको सूचना दी थी। बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान लगाया गया है। विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई है। विद्युत आपूर्ति बहाल करने में चार दिन का समय लग सकता है।