{"_id":"58e54a334f1c1b081a5b3dc3","slug":"fire-cash-and-housekeeping-ashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगी आग, नगदी व गृहस्थी राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगी आग, नगदी व गृहस्थी राख
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Thu, 06 Apr 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
रसूलाबाद के गहदेवा गांव में लगी आग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना के ऊंची गहदेवा गांव में मंगलवार रात एक मकान में संदिग्ध हालातों में आग लग गई। इससे घर में रखी नगदी व गृहस्थी जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने दमकल के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया।
रसूलाबाद के कुर्सीखेड़ा ग्राम सभा के मजरा ऊंची गहदेवा गांव निवासी सत्येंद्र ने बताया कि पड़ोसी किशनू की झोपड़ी बनी है। मंगलवार रात को अज्ञात कारणों से उसके घर में आग लग गई। आग को देखकर किशनू की पत्नी रजनी व बच्चे शोर मचाते हुए घर से बाहर निकले। आननफानन में ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से घर में रखे 9200 रुपये, तीन साइकिल, चार कुंतल क्विंटल गेहूं, तीन बोरा आलू, एक अंगूठी व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।
बताया कि किशनू अपनी बहन के घर ऐटखारी खैरनगर गया था। पीड़ित किशनू ने तहसील में आग लगने की सूचना दी। सूचना देर से मिलने पर दमकल मौके पर पहुंची, लेकिन आग ग्रामीणों ने बुझा दी थी। रसूलाबाद के तहसीलदार संदीप केला ने बताया कि मौके पर लेखपाल शिवेंद्र को भेजा। जांच आख्या आने पर कार्रवाई की जाएगी।