{"_id":"56cbd9250c09324a2162d19769016db8","slug":"fight-btween-two-person-in-ghatampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" चुनावी रंजिश में दो पक्ष भिड़े, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में दो पक्ष भिड़े, पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के रार गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के जमकर मारपीट हो गई। झगड़े में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका की कार्रवाई की है।
रार गांव निवासी मनीष तिवारी पुत्र चंद्रकुमार और टिंकू तिवारी पुत्र पप्पू तिवारी के बीच ग्राम प्रधानी के चुनाव के दौरान वोट देने को लेकर विवाद हुआ था, जिसको लेकर दोनों पक्षों में खुन्नस है।
गुरुवार की शाम नए वर्ष के जश्न को लेकर एक पक्ष तैयारी कर रहा था, तभी दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे और विवाद शुरू कर दिया।
देखते ही देखते उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। झगड़े में एक पक्ष से मनीष तिवारी और विजयपाल पुत्र बाबूलाल जबकि, दूसरे पक्ष के टिंकू तिवारी और उसका भाई अंकुर तिवारी सहित पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
इस दौरान एक पक्ष की ओर से हवाई फायरिंग भी की गई। लेकिन, पुलिस ने फायरिंग की घटना से इंकार किया है। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के चार लोगों को पकड़कर थाने ले आई।
उनका डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद शुक्रवार को शांतिभंग की आशंका में चालान करने के बाद एसडीएम के सामने पेश किया।
थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में एक पक्ष से मनीष तिवारी और विजय पाल जबकि, दूसरे पक्ष के टिंकू तिवारी और उसका भाई अंकुर तिवारी शामिल हैं।