फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Father-son's death, old man injured due to wall collapse

दीवार गिरने से पिता-पुत्र की मौत, वृद्धा घायल

Sat, 06 Jan 2018 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Jan 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
Father-son's death, old man injured due to wall collapse
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शुक्रवार की दोपहर कस्बा पतारा में अलाव ताप रहे लोगों पर कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि, एक वृद्धा घायल हो गई। हादसे से कोहराम मच गया। लोगों ने जल्दी-जल्दी मलबा हटाकर उसमें दबे अन्य लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।     पतारा कस्बा निवासी राजेंद्र संखवार (32) अपने घर के बाहर अलाव ताप रहा था। साथ में उसका पुत्र विशाल (8) और पड़ोसी स्व.पूसू संखवार की पत्नी सोमवती (60) भी अलाव ताप रहे थे।
विज्ञापन



दोपहर बाद करीब 3 बजे पड़ोसी मुन्ना सोनकर के मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। जिससे आग सेंक रहे लोग दीवार के मलबे में दब गए। हादसा देख ग्रामीण दौड़े और मलबा हटाकर उसमें दबे लोगों को जल्दी-जल्दी बाहर निकाला। तीनों को सीएचसी ले जाया गया जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि, उसके बेटे विशाल और पड़ोसी वृद्धा सोमवती को कानपुर रेफर कर दिया। लेकिन, कानपुर पहुंचते-पहुंचते विशाल (8) की भी मौत हो गई।
विज्ञापन



   हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना लगते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक के भाई राजू की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। पतारा चौकी इंचार्ज सुशील कुमार सिंह ने बताया कि अलाव मुन्ना सोनकर की कच्चे ईंटों से बनी दीवार के पास जल रहा था। बताया कि दीवार जर्जर होने से अचानक ढह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

      उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। बताया कि मौके पर तहसीलदार अविनाश कुमार को भेजा गया है। बताया कि मृतक के परिजनों और घायल वृद्धा को शासन से दी जाने वाली सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed