{"_id":"58a213564f1c1b5733d8533e","slug":"father-son-s-death-mayhem","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र की मौत से कोहराम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता-पुत्र की मौत से कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
माौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसानगर थाना क्षेत्र के साहबापुर में युवक और उसके मासूम बेटे की हादसे में मौत की जानकारी मिलने पर कोहराम मच गया। रविवार की रात घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र में मुगलरोड पर शाखा-जनवारा गांव के पास बाइक सामने से आ रहे ट्रक में घुसने से दोनों की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि साहबापुर निवासी गोपीचंद्र के पुत्र दीप (28) की ससुराल घाटमपुर के देवीपुर्वा गांव में है। उसकी पत्नी विमलादेवी मायके में थी।
दीप भी बाइक से ससुराल गया था। वहां से तीन साल के बेटे गोलू को साथ लेकर रविवार को देर रात घर आ रहा था। रास्ते में शाखा-जनवारा गांव के पास हादसा हो गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया कि दीप ही खेती और मजदूरी कर परिजनों का भरण-पोषण करता था। मौत की खबर सुनकर पत्नी रो-रोकर बेहाल हो गई। वहीं बेटे उदयराज (8) और बेटी शांती (5) और प्रिया (1) के सिर से पिता का साया उठ गया।