फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Fate of Candidates imprisoned in ballot boxes

मतपेटियों में कैद हुआ प्रत्याशियों का भाग्य

Sun, 02 Jul 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 02 Jul 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
Fate of Candidates imprisoned in ballot boxes
मतदान केंद्र के लाइन में खड़े मतदाता - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात।
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए तीन ग्राम पंचायतों में हुए उप चुनाव में शांति पूर्वक मतदान हुआ। अकबरपुर के गैजूमऊ में प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच मामूली झड़प हुई। पुलिस ने लाठियां पटक कर इन्हेें खदेड़ दिया। सर्वाधिक मतदान अकबरपुर ब्लाक की रहनियापुर ग्राम पंचायत में हुआ।

 प्रधान पद के लिए उप चुनाव में अकबरपुर ब्लाक के गैजूमऊ व रहनियापुर ग्राम पंचायत में मतदान हुआ। इसमें सुबह निर्धारित समय सात बजे से मतदान शुरू हो गया। सुबह मतदान में तेजी दिखी इसके बाद दोपहर में लोगों की भीड़ कम हो गई। दो बजे के बाद फिर मतदान केंद्रों में लंबी लाइनें लग गईं। रहनियापुर ग्राम पंचायत में 75.87 फीसदी मतदान हुआ जबकि गैजूमऊ में मतदान का प्रतिशत 68.2 फीसदी रहा। युवाओं में वोट डालने को लेकर उत्साह रहा।
विज्ञापन


वहीं, बुजुर्गों ने भी मतदान में बढ़ चढ़ कर भागीदारी की। ग्राम पंचायत का चुनाव होने की वजह से एक-एक वोट को लेकर खींचतान चलती रही। प्रत्याशियों के समर्थक घरों में जाकर लोगों को पोलिंग बूथ तक भेजने के काम में लगे रहे। एसडीएम मनोज सिंह ने बताया कि शांतिपूर्वक मतदान हुआ। कहीं भी किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हुई। तीन जुलाई को ब्लाक परिसर में मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेरापुर प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लाक के रतनियापुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। यहां 70.42 फीसदी वोट पड़े। मतदान के दौरान पहुंची एसडीएम विजेता व सीओ अजय प्रकाश ने ग्रामीणों को शांतिपूर्वक मतदान करने की हिदायत दी। दोनो प्रत्याशियों को भी गड़बड़ी होने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। इससे शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ।  

गैजूमऊ में पुलिस को पटकनी पड़ी लाठियां

 रूरा। शनिवार को उप चुनाव के दौरान गैजूमऊ में बवाल की आशंका को लेकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इसके बावजूद प्रत्याशियों के समर्थक अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए मतदाताओं को अपनी ओर घसीटते रहे। इससे दो समर्थकों के बीच झड़प शुरू हो गई। गांव में इसकी खबर लगते ही दोनों प्रत्याशियों के समर्थक आमने सामने एकत्र होने लगे। पुलिस ने भीड़ देख लाठियां पटक कर मतदान केंद्र के आसपास एकत्र लोगों को वहां से भगाया। पुलिस ने गड़बड़ी करने वालों को कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। इससे ग्रामीण वहां से हट गए। बता दें कि यहां प्रधान शैलेंद्र प्रताप सिंह की मौत के बाद उपचुनाव हो रहा है। यहां उनकी पत्नी समेत तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। यहां दो बूथों पर मतदान कराया गया।


सबसे बुजुर्ग महिला ने किया मतदान

रूरा। गैजूमऊ में प्रधान पद के हुए उपचुनाव में गांव की सबसे बुजुर्ग 108 वर्षीय महिला पार्वती ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उनके बेटे जनक सिंह उन्हें बाइक से मतदान केंद्र तक ले गए। इसके बाद गोद में उठाकर उन्हें बूथ के अंदर ले जाकर मतदान करवाया। मताधिकार का प्रयोग करने के बाद वृद्धा खुश नजर आई। कहा कि वह हर चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करती रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed