फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Fast road repair work in Kanchausi

कंचौसी में सड़क मरम्मत के काम में तेजी

Wed, 19 Sep 2018 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 19 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
Fast road repair work in Kanchausi
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के पूर्व होता सड़क निर्माण का कार्य।

विज्ञापन
झींझक। कंचौसी कस्बे में 25 सितंबर को मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। करीब 25 बीघे के दो मैदान सभा के लिये बराबर करने की तैयारी जोरो पर चल रही है। जबकि आसपास के सड़कों की मरम्मत का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

कस्बे में 25 सितंबर को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय होने के कारण कस्बे के लोगो में कंचौसी को अपना अस्तिव मिलने व विकास की आस जागी है। वहीं, मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी में कोई कोर कसर न रहे इसके लिए दिन-रात काम कराया जा रहा है। सभा के लिये करीब 25 बीघे जमीन के दो मैदानों की सफाई व भूमि को समतल करने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


वहीं सभा स्थल के आसपास की सड़कों की मरम्मत की जा रही है। मुख्यमंत्री आगमन के बाद सीधे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दर्शन सिंह कालेज में लगने वाली सांसद देवेंद्र सिंह भोले के पिता स्वर्गीय दर्शन सिंह व माता स्वर्गीय कनकरानी की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। सभा स्थल से करीब 500 मीटर दूर पार्किंग बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कानपुर देहात, औरैया सीमा होने के कारण कार्यक्रम में होने वाली भीड़भाड़ को देखते हुए प्रशासन ने सभास्थल के पांच सौ मीटर की दूरी पर वाहन पार्किंग के लिये स्थान चिन्हित किए गए हैं। वीआईपी पार्किंग सांसद देवेंद्र सिंह के घर के पीछे पड़े मैदान में बनाई गई है। जबकि, अन्य वाहनों के लिये घौकलपुरवा रोड, झींझक, केनाल रोड किनारे व दिबियापुर रोड किनारें वाहनों को खड़ा कराने का स्थान चिन्हित किया गया है।


प्रभारी निरीक्षक थाना मंगलपुर तुलसी राम पांडेय ने बताया कि सभा में आने वाले लोगों के वाहनो को खड़ा कराने के लिये स्थान चिन्हित कर लिए गए है। वही सांसद देवेंद्र सिह भोले के छोटे भाई राजेंद्र सिंह व प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह क्षेत्र में बैठक आयोजित कर लोगो को मुख्यमंत्री के आगमन की जानकारी दे रहे है। राजेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed